CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अनुज चौधरी का ट्रांसफर, जानें- अब कहां मिली पोस्टिंग? संभल में इनको मिली CO की जिम्मेदारी

अनुज चौधरी का ट्रांसफर, जानें- अब कहां मिली पोस्टिंग? संभल में इनको मिली CO की जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

संभल , 03 मई 2025 :

Sambal News: संभल सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात रहे अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है. अब वह संभल के सीओ नहीं रहेंगे. उनकी जगह नए अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है. अनुज चौधरी अब चंदौसी के सीओ होंगे. जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक अनुज चौधरी, अब क्षेत्राधिकारी चंदौसी होंगे. साथ ही वह न्यायालय सुरक्षा, मॉनिटरिंग सेल के अंतर्गत चंदौसी कोर्ट एवं NAFIS के कार्यों का पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे.

बता दें अनुज चौधरी होली के वक्त पर सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है. होली साल में 1 बार आती है. मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें.

अनुज चौधरी का ट्रांसफर ऐसे वक्त में किया गया है जब उनको मिली क्लीन चिट को निरस्त कर उनके खिलाफ दोबारा से जांच शुरू की गई है.

आलोक कुमार अब संभल सीओ

अनुज चौधरी की जगह संभल के सीओ की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को दी गई है. वह क्षेत्राधिकारी संभल होने के साथ ही लाइन, प्रशिक्षण, थाना साइबर क्राइम एवं आंकिक शाखा के कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

2 और तबादले हुए

इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह जो अभी तक क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी निभा रहे थे, वह अब क्षेत्राधिकारी कार्यालय, यूपी 112, मीडिया सेल, जनसुनवाई एवं एलआईयू के कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी देखेंगे.

वहीं क्षेत्राधिकारी चंदौसी की जिम्मेदारी संभाल रहे आलोक सिद्धू को क्षेत्राधिकारी बहजोई एवं महिला व बाल सुरक्षा संगठन इकाई के कार्यों के पर्यवेक्षण का जिम्मा सौंपा गया है.

पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि- जनपद में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक सशोधन करते हुए कार्य विभाजन किया गया है. संबंधित अधिकारी अनुपालन सुनिश्चित करें.

Hindu Girl Forced Conversion : छांगुर के गुर्गों ने युवती को विदेश ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
क्या विदेशी फंडिंग के दम पर खड़ा हुआ था बांग्लादेश का छात्र आंदोलन? नेताओं ने क्रिप्टो में किया करोड़ों का निवेश
Indigo flight operations सुधरे, कंपनी ने बढ़ाई उड़ानें—शेयरों में उछाल की उम्मीद तेज
परिवार मना रहा था बेटा के CA बनने पर जश्न , उधर पिता की हो गई हत्या, जाने-माने बिजनेसमैन के मर्डर से हड़कंप
मौलाना रजवी ने पाक में आतंकी ठिकानों में हमलों पर कहा- यह बहुत जरूरी था, हम शुक्रवार को…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Industrial Park : छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
Industrial Park : छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास (Industrial Development) को बढ़ावा…

Inter Level Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए 326 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन
Inter Level Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए 326 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन

सीजी भास्कर, 30 जुलाई। सरकारी नौकरी की तैयारी…

Bhilai Murder Case : पुराने विवाद में पेचकस से हमला, युवक की मौत
Bhilai Murder Case : पुराने विवाद में पेचकस से हमला, युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुराने विवाद को लेकर…

Medicinal Farming  : औषधीय खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर
Medicinal Farming  : औषधीय खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर

छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने के लिए…

Dharti Aba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan : प्रदेश के 160 गांवों की बदलेगी तस्वीर, हर ग्रामसभा को मिलेंगे 15 लाख 
Dharti Aba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan : प्रदेश के 160 गांवों की बदलेगी तस्वीर, हर ग्रामसभा को मिलेंगे 15 लाख 

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। धरती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?