CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Archery Academy : अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी से जशपुर बनेगा खेल प्रतिभाओं का हब, युवा खिलाड़ी पाएंगे बेहतरीन सुविधाएं

Archery Academy : अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी से जशपुर बनेगा खेल प्रतिभाओं का हब, युवा खिलाड़ी पाएंगे बेहतरीन सुविधाएं

By Newsdesk Admin
14/12/2025
Share
Archery Academy
Archery Academy

सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (Archery Academy) के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के अंतर्गत 20.53 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

Contents
  • युवा तीरंदाजों के लिए उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र बनेगा जशपुर
  • एनटीपीसी से मिलेगा वित्तीय सहयोग

अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और सर्वश्रेष्ठ खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अकादमी में आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर तथा छात्रावास जैसी सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

युवा तीरंदाजों के लिए उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र बनेगा जशपुर

नई तीरंदाजी अकादमी (Archery Academy) के निर्माण से जशपुर जिले के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के प्रतिभाशाली युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल आने वाले समय में जशपुर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिभाओं के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें वैश्विक मंच तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का यह एक और सशक्त उदाहरण है।

अकादमी के निर्माण से जशपुर न केवल खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देशभर के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के समग्र विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा और दूरगामी कदम मानी जा रही है।

एनटीपीसी से मिलेगा वित्तीय सहयोग

तीरंदाजी अकादमी (Archery Academy) के निर्माण के लिए एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस परियोजना के माध्यम से खेल अधोसंरचना के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को नई दिशा और अवसर मिलेंगे। इस घोषणा के बाद जशपुर जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

CG : रजत जयंती समारोह के अंतर्गत स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
Public Help Desk BJP Raipur : भाजपा कार्यालय में आज खुलेगा सहयोग केंद्र, आमजन की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई का दावा
बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हाईकोर्ट से हुई रद्द
Chhattisgarh culture Ireland : डबलिन की धरती पर गूंजे छत्तीसगढ़ के रंग, लोककला ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनाई अलग पहचान
State-Run Exams for Class 5 & 8: हाईकोर्ट के फैसले से निजी स्कूलों में परीक्षा व्यवस्था बदली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?