CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arjun Tendulkar : पंत ने छोड़ा आसान कैच, मैदान पर झल्लाए अर्जुन तेंदुलकर, देखें वीडियो

Arjun Tendulkar : पंत ने छोड़ा आसान कैच, मैदान पर झल्लाए अर्जुन तेंदुलकर, देखें वीडियो

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share
Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

सीजी भास्कर, 24 मई : लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का इंतजार खत्म हो गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन ने आईपीएल 2026 में अपना डेब्यू किया। मैच के दौरान उनकी गेंदबाजी की झलक देखने को मिली, लेकिन उनके पहले ही ओवर में एक ऐसा मौका आया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आसान सा कैच छोड़ दिया, जिसके बाद अर्जुन तेंदुलकर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पंजाब किंग्स की पारी के सातवें ओवर में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने लेग स्टंप के पास शॉर्ट गेंद फेंकी। बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर ऋषभ पंत की तरफ चली गई। पंत ने डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से फिसल गई। कैच छूटते ही पंत खुद से नाराज दिखे, वहीं अर्जुन भी काफी निराश नजर आए।

इस जीवनदान का फायदा प्रभसिमरन सिंह ने पूरी तरह उठाया। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेल दी और लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। हालांकि बाद में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने ही 15वें ओवर में प्रभसिमरन को आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया। अर्जुन ने मुकाबले में 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया।

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की अहम साझेदारी की।

पारी की शुरुआत में ही इंग्लिस ने अर्शदीप सिंह पर हमला बोलते हुए पहले ओवर में चार चौकों की मदद से 16 रन बटोरे। इसके बाद आयुष बदोनी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन बना डाले। बदोनी ने अजमतुल्लाह उमरजई के एक ओवर में 24 रन ठोक दिए, जिससे लखनऊ ने पावरप्ले में 66 रन बना लिए। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार स्टंपिंग कर उन्हें पवेलियन भेज दिया।

जोश इंग्लिस ने बाद में भी आक्रामक अंदाज जारी रखा और सिर्फ 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। दूसरी ओर ऋषभ पंत ज्यादा सहज नजर नहीं आए, लेकिन उन्होंने टीम को संभालने की कोशिश की। पंत को 18 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला, लेकिन बाद में युजवेंद्र चहल ने उन्हें आउट कर दिया। चहल ने अपने चार ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके।

अब्दुल समद ने आखिर में 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाकर लखनऊ को 196 रन तक पहुंचाया, लेकिन इतना बड़ा स्कोर भी टीम को जीत नहीं दिला सका। पंजाब किंग्स ने मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

मास्टर ब्लास्टर ने बेटे की तारीफ

मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि अर्जुन ने पूरे सीजन अनुशासन और सकारात्मक सोच बनाए रखी, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत रही।

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। उन्हें मुंबई इंडियंस से ट्रेड कर लखनऊ में लाया गया था। अब उनके डेब्यू और वायरल रिएक्शन की चर्चा क्रिकेट फैंस के बीच जमकर हो रही है।

A massive chance goes down! 😳

Prabhsimran Singh gets a lifeline 👀

Will this prove costly for LSG?#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #LSGvPBKS | LIVE NOW ➡️ https://t.co/YCEmm7Idoa pic.twitter.com/ebUXQd6MO2

— Star Sports (@StarSportsIndia) May 23, 2026

 

 

IPL 2025 RCB : आरसीबी के माथे से हटेगा ‘चोकर्स’ का टैग या फिर दोहराएगा इतिहास, डराने वाले हैं फाइनल्स के रिकॉर्ड
Rinku Singh-Priya Saroj engagement :  क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, रिंग पहनाते ही इमोशनल हुईं सांसद, देखें VIDEO
Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद
Big Breaking : पेरिस ओलंपिक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के हिस्से
IND vs SA 4th T20 : अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आज सीरीज जीतने उतरेगी सूर्या ब्रिगेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar : पंत ने छोड़ा आसान कैच, मैदान पर झल्लाए अर्जुन तेंदुलकर, देखें वीडियो

सीजी भास्कर, 24 मई : लखनऊ सुपर जायंट्स…

Indore honeytrap case : छत्तीसगढ़ के DIG का नाम सामने आया, 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा

सीजी भास्कर, 24 मई। मध्य प्रदेश के इंदौर…

Turmoil in the same family : पानी को लेकर जमकर मारपीट, महिलाओं ने भी चलाईं लाठियां

सीजी भास्कर, 24 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

The entire family was ruined due to the husband’s affair : बच्चों को नशीला इंजेक्शन देकर हत्या, फिर दंपती ने लगाई फांसी

सीजी भास्कर, 23 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Body of woman exhumed on dowry harassment charges : मायके पक्ष बोला- मारपीट कर की हत्या, पति ने बीमारी से मौत बताई

सीजी भास्कर, 23 मई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले…

You Might Also Like

Virat Kohli
खेल

Virat Kohli : ‘मास्टर ब्लास्टर’ से आगे निकले ‘रन मशीन’ कोहली, इस मामले में छोड़ा पीछे

07/12/2025
National Archery Academy
खेलछत्तीसगढ़

National Archery Academy : 13.47 एकड़ भूमि पर बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

06/06/2025
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

International cricket will resonate in Raipur again : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

09/05/2026
खेल

IPL 2026 Death Mystery: मैच के बीच होटल रूम में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत से सनसनी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?