CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में 50 लाख की लागत से बनेगा “अटल परिसर” नेहरू नगर तारा मण्डल उद्यान में कल भूमि पूजन, छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा भी होगी स्थापित

भिलाई में 50 लाख की लागत से बनेगा “अटल परिसर” नेहरू नगर तारा मण्डल उद्यान में कल भूमि पूजन, छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा भी होगी स्थापित

By Newsdesk Admin 24/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्ण जयंती अवसर पर 25 दिसम्बर को अटल परिसर का भूमि पूजन नेहरू नगर पूर्व तारामण्डल उद्यान के समीप किया जाएगा, जिसकी लागत राशि 50 लाख रूपये होगी।

आपको बता दें कि भिलाई की बहुत ही आर्कषक लोकेशन पर छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की 6 फीट प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। चारों तरफ लैण्डस्केप, सुन्दर फूलों की बागवानी, लाईटिंग, हरियाली आदि आर्कषण का केन्द्र होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम नेहरू प्लेनेटेरियम के बगल में 25 दिसंबर को 1 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बद्येल होंगे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। महापौर नीरज पाल नगर पालिक निगम भिलाई सह अध्यक्ष होंगे। विशिष्ट अतिथि सभापति गिरवर बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद एवं जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, अध्यक्ष लोक कर्म विभाग एकांश बंछोर, वार्ड-4 पार्षद चंदेश्वरी बांधे, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं, चेम्बर के सदस्यगण एवं क्षेत्र के नागरिकगणो की उपस्थिति में अटल परिसर का भूमि पूजन किया जाएगा।

इस अवसर पर ओजस्वी वक्ता के राष्ट्रीय भावनाओ एवं सामाजिक दृष्टिकोण से ओत-प्रोत अटलजी की कविताओं का वाचन भी किया जाएगा। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिको से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्मृति में अटल परिसर के भूमि पूजन में सहभागिता हेतु अनुरोध किया है।

You Might Also Like

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

सोनम के प्यारे राज के कितने ‘राज’ यही निकला संजय वर्मा, नाम बदलना भी दोनों के प्लान का था हिस्सा

TAGGED: Atal parisar bhilai, bhilai, bhilainews, Breaking news, CG Bhaskar, hamarbhilai, Nagar Nigam Bhilai, Nagar nigam bhilai news
Newsdesk Admin 24/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article अटल जयंती पर लोकांगन में फ्री बनेगा लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस, वैशाली नगर विधानसभा निवासियों के लिए विधायक रिकेश का एक और अद्भुत प्रयास
Next Article “छत्तीसगढ़ में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल” – एक्ट्रेस सनी लियोनी ने X पर कहा, अब तक महतारी वंदन योजना के 15 हजार फॉर्म रिजेक्ट, अपात्र लोगों से होगी रिकवरी भी

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीति

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

19/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?