CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बांग्लादेश भी दिखाने लगा आंख! कहा- हम अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजेंगे वापस

बांग्लादेश भी दिखाने लगा आंख! कहा- हम अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजेंगे वापस

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई |

बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने शनिवार को कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को उचित राजनयिक माध्यमों से वापस भेजा जाएगा. समाचार एजेंसी बांग्लादेश संवाद संस्था (BSS) के अनुसार, चौधरी ने सतखीरा में तीसरी अस्थायी सीमा चौकी का उद्घाटन करने के बाद ये टिप्पणियां कीं. ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश भारत की तरह दबाव बनाने में शामिल नहीं है, बल्कि कूटनीति के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने में विश्वास करता है.

उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानूनों और प्रोटोकॉल का पालन किया है.’ मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय ने इस मामले में भारत को पहले ही पत्र लिख दिया है. विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा रोहिंग्या मामलों पर मुख्य सलाहकार के उच्च प्रतिनिधि खलीलुर रहमान इस मुद्दे पर कूटनीतिक संवाद बनाए हुए हैं.’ उन्होंने कहा कि भारत को सूचित किया गया है कि यदि कोई बांग्लादेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से रह रहा है तो उसे उचित माध्यम से वापस भेजा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, यदि कोई भारतीय नागरिक बिना अनुमति के बांग्लादेश में रहता पाया गया तो कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उसे वापस भेजा जाएगा. चौधरी ने कहा, ‘हमने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया है कि वह घुसपैठ न करे, बल्कि औपचारिक प्रत्यावर्तन प्रक्रियाओं का पालन करे.’ बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार चौधरी ने दावा किया कि शुक्रवार को भारत द्वारा ‘ब्राह्मणबरिया सीमा पर व्यक्तियों को घुसाने का प्रयास किया गया, जिसे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB), अंसार सदस्यों और स्थानीय निवासियों की मदद से विफल कर दिया गया.यदि स्थानीय समुदाय एकजुट और सतर्क रहे तो इस तरह के हमलों का विरोध किया जा सकता है.’

बता दें कि बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब भारत अपने यहां रह रहे अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट कर रहा है. महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, गुजरात जैसे राज्यों में पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया है. पकड़े जाने वाले अवैध प्रवासियों में अधिकांश बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिन्हें उचित प्रक्रिया के जरिए वापस उनके देश भेजा जा रहा है.

जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ी डेढ़ करोड़ की शराब..
RBI Bank Holiday List July 2025: अगले महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कहां-कहां नहीं होंगे बैंकिंग कामकाज
Trailer Accident  : तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंदा, मौके पर मौत 
Sambhal News: कौन हैं आलोक भाटी जो अब अनुज चौधरी की जगह संभालेंगे संभल सीओ का पद? जानें- यहां
51 हजार युवाओं की लगी लॉटरी, PM मोदी ने दिया सरकारी नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

Ganeshotsav Security
Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज

गणेशोत्सव, तीज पर्व और विश्वकर्मा जयंती के चलते…

Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक
Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Sixer Record) ने वैभव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?