CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bangladeshi infiltrators : बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्ती बरतेगी साय सरकार, हर जिले में बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स

Bangladeshi infiltrators : बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्ती बरतेगी साय सरकार, हर जिले में बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share
Bangladeshi infiltrators
Bangladeshi infiltrators

सीजी भास्कर, 11 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बीते दिनों 28 अप्रैल, 2025 की बैठक में छत्तीसगढ़ में बंगलादेशी घुसपैठियों (Bangladeshi infiltrators), अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान एवं उन पर प्रभावी कार्रवाई हेतु लिए गए निर्णयानुसार प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे तत्व न केवल नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि गंभीर सुरक्षा चुनौतियाँ भी उत्पन्न करते हैं। इसके रोकथाम के लिए प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अवैध दस्तावेज बनाने वाले एवं बिना वैध दस्तावेज वाले व्यक्तियों (Bangladeshi infiltrators) को लाने में संलग्न अनेक ठेकेदार, टेंट व्यवसायी, कबाड़ी आदि का काम करने वाले लोग, जो छोटे लाभ कमाने के लिए इस कृत्य में संलग्न है, उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे भारत सरकार एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में बांग्लादेशी नागरिकों सहित अन्य अवैध अप्रवासियों की पहचान एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु “स्पेशल टास्क फोर्स (STF)” का गठन करने को कहा गया है।

इन टास्क फोर्स की सहायता से न केवल ऐसे तत्वों (Bangladeshi infiltrators) की पहचान की जाएगी, बल्कि उन्हें राज्य से निष्कासित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ठेकेदारों के माध्यम से बाहर से आए श्रमिक कार्यरत हैं। इनके दस्तावेजों का समुचित जांच एवं सत्यापन नहीं हो पाने के कारण यह आशंका प्रकट की जा रही है कि कई अवैध अप्रवासी भी इन्हीं माध्यमों से राज्य में निवास कर रहे हैं।

इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे श्रमिकों का ठेकेदारों के माध्यम से अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए। साथ ही फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पहचान पत्र प्राप्त करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन कराना भी अनिवार्य किया गया है। जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से इस संबंध में समीक्षा भी की जाएगी।

पत्र के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में आवश्यकतानुसार विशेष अभियान चलाकर कानून सम्मत, वैज्ञानिक एवं प्रभावी तरीकों से अवैध अप्रवासियों (Bangladeshi infiltrators) की पहचान सुनिश्चित करें तथा भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए की गई कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर पुलिस मुख्यालय को प्रेषित करें।

चोरी हुए वाहनों को खोज निकालने कारगर साबित हो रहा आईजी गर्ग का “सशक्त ऐप” जामुल से चोरी हुई बाईक हुई ट्रेस
Indore Wedding Slap Viral News : वरमाला के दौरान दूल्हे ने फोटोग्राफर को मारा थप्पड़, दुल्हन ने लौटा दी बरात
मुजफ्फरनगर: बत्ती बुझाई और चलाने लगे डंडे-पत्थर…पहले लड़की को छेड़ा, फिर शिकायत पर परिवार को पीटा- Video
मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ..
अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे के बाद DGCA का कड़ा एक्शन: सभी भारतीय विमानों के फ्यूल स्विच की होगी अनिवार्य जांच, 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vacation bench hearing : हाईकोर्ट में आज से जरूरी मामलों पर होगी सुनवाई, अलग-अलग बेंच गठित

सीजी भास्कर, 19 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन…

Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग हुए शामिल

Public problem resolution camp

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ₹15,000 मिलेगा स्टाइपेंड

सीजी भास्कर, 19 मई। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी…

Google I/O 2026 begins today : AI से लेकर Android 17 तक कई बड़े ऐलान संभव

Google I/O 2026 begins today

Preity Zinta is returning to the big screen after 8 years : ‘लाहौर 1947’ के बाद अब ‘वाइब’ से करेंगी धमाल

Preity Zinta is returning to the big screen…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

छात्रा की प्राइवेट तस्वीरों से बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता का घर से निकलना बंद, शातिर गिरफ्तार

10/04/2025
Teejan Bai AIIMS Raipur
छत्तीसगढ़

Teejan Bai AIIMS Raipur : लोकगायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, पीएम मोदी ने फोन पर ली थी जानकारी

03/11/2025
देश-दुनिया

Indian Navy Spy Case : देशद्रोह पर गांव की अदालत…विशाल यादव को जिंदा रहते हुए मृत घोषित कर दिया गया…!

30/06/2025
Khroara Football Tournament
खेलछत्तीसगढ़राज्य

Khroara Football Tournament : ‘सीएम ट्रॉफी’ अखिल भारतीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, विधायक Anuj Sharma ने किया शुभारंभ

08/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?