CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Economic Corridor : बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

Bastar Economic Corridor : बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share
Bastar Economic Corridor
Bastar Economic Corridor

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल : बस्तर की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) (Bastar Economic Corridor) एक क्रांतिकारी कदम साबित होने जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर न केवल दूरियों को कम करेगा, बल्कि बस्तर के स्थानीय उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों तक पहुंच प्रदान कर लैंड-लॉक्ड क्षेत्र की बाधाओं को समाप्त करेगा।

Contents
  • दुर्गम घाटों से मुक्ति और समय की बड़ी बचत
  • नबरंगपुर इंटरचेंज: बस्तर का प्रवेश द्वार
  • बस्तरिया ब्रांड का अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश
  • सामाजिक और आर्थिक उत्थान
  • औद्योगिक और खनिज विकास
  • पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान का विस्तार
  • पर्यावरण और इंजीनियरिंग का तालमेल
  • रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर

दुर्गम घाटों से मुक्ति और समय की बड़ी बचत

वर्तमान में जगदलपुर से विशाखापट्टनम की यात्रा ओडिशा के कोरापुट और जयपुर के कठिन घाटों से होकर गुजरती है, जिसमें 7 से 9 घंटे का समय लगता है। भारी वाहनों के लिए यह मार्ग न केवल थकाऊ है, बल्कि डीजल की खपत और मेंटेनेंस के लिहाज से भी खर्चीला है। नया कॉरिडोर (Bastar Economic Corridor) इस यात्रा को मात्र 3.5 से 4 घंटे में समेट देगा। सीधा और घाट-मुक्त रास्ता होने के कारण वाहनों का परिचालन खर्च काफी कम हो जाएगा, जिससे परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

नबरंगपुर इंटरचेंज: बस्तर का प्रवेश द्वार

रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) (Bastar Economic Corridor) छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों से गुजर रहा है। जगदलपुर मुख्यालय को इस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए ओडिशा के नबरंगपुर का दासपुर इंटरचेंज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। जगदलपुर का ट्रैफिक मात्र 50-60 किमी का सफर तय कर नबरंगपुर इंटरचेंज के माध्यम से रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (Bastar Economic Corridor) में शामिल हो सकेगा, जिससे बस्तर सीधे विशाखापट्टनम पोर्ट और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

बस्तरिया ब्रांड का अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश

इस कॉरिडोर (Bastar Economic Corridor) का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव बस्तर की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। अब बस्तर की अरेबिका कॉफी, जैविक इमली, महुआ उत्पाद और प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प को विशाखापट्टनम पोर्ट तक पहुँचाना सुगम होगा। कम लॉजिस्टिक लागत के कारण ये उत्पाद वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय किसानों, संग्रहकर्ताओं और शिल्पकारों को उनकी उपज का बेहतर अंतरराष्ट्रीय मूल्य मिल सकेगा।

सामाजिक और आर्थिक उत्थान

बस्तर, कांकेर और कोंडागांव जैसे आकांक्षी जिलों को इस परियोजना (Bastar Economic Corridor) से सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं इन सुदूर क्षेत्रों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी। इस राजमार्ग के माध्यम से बस्तर का कृषि उत्पाद और इस्पात सीधे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और विशाखापट्टनम जैसे औद्योगिक केंद्रों से जुड़ जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी, प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और सर्विस सेक्टर में हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

औद्योगिक और खनिज विकास

बस्तर क्षेत्र लौह अयस्क और अन्य खनिजों से समृद्ध है। यह कॉरिडोर (Bastar Economic Corridor) इन खनिजों को विशाखापत्तनम पोर्ट तक तेजी से पहुंचाने में मदद करेगा, जिससे निर्यात और व्यापार में भारी उछाल आएगा। कॉरिडोर के किनारे नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित होने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान का विस्तार

कनेक्टिविटी में सुधार होने से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, दंतेश्वरी मंदिर, ढोलकल गणेश, कुतुमसर गुफा और चित्रकोट-तीरथगढ़ जैसे जलप्रपातों तक पहुंच आसान होगी। इससे न केवल पर्यटन राजस्व बढ़ेगा, बल्कि आदिम संस्कृति और लोक कलाओं को भी वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी।

पर्यावरण और इंजीनियरिंग का तालमेल

कांकेर जिले के बासनवाही के मंझिनगढ़ पहाड़ी (केशकाल) को चीरकर 2.79 किमी लंबी छत्तीसगढ़ की पहली ट्विन-ट्यूब टनल (Bastar Economic Corridor) बनाई जा रही है। यह टनल उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन से गुजरती है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि वन्यजीवों का आवागमन बाधित न हो। साथ ही पूरे राजमार्ग में मंकी कैनोपी, एनिमल अंडरपास और ओवरपास बनाए जा रहे हैं ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे।

रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर

रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH 130CD) (Bastar Economic Corridor) बस्तर संभाग और पूरे छत्तीसगढ़ के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। लगभग 16,491 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 464 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर न केवल दूरी कम करेगा, बल्कि बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ने में सेतु का काम करेगा। यह कॉरिडोर बस्तर को विश्व व्यापार की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Elephant Crop Damage : फसल को हाथी पहुंचा रहे नुकसान, किसानों में बढ़ रहा आक्रोश
मनरेगा में घोटाले की आशंका, मजदूरों की जगह मशीनों से हो रहा काम
Devendra Yadav Election Petition : भिलाई नगर चुनाव याचिका में विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से झटका
Bhilai Steel Plant Copper Wire Theft : चोरी की कोशिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार
ACB Balod Trap : छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर दो बाबू को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल
Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल

शहर की बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण (Rajnandgaon Electricity…

AI Retro Look Chhattisgarh : AI ने बदला विष्णुदेव साय का अंदाज, 80s के रेट्रो लुक में वायरल हुई तस्वीरें
AI Retro Look Chhattisgarh : AI ने बदला विष्णुदेव साय का अंदाज, 80s के रेट्रो लुक में वायरल हुई तस्वीरें

 सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक…

Ganja Smuggling Sihawa : उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था गांजा, सिहावा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
Ganja Smuggling Sihawa : उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था गांजा, सिहावा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

उड़ीसा से गांजा तस्करी (Ganja Smuggling Sihawa) कर…

Vriksharopan Bitkuli : तीजा-पोला पर बिटकुली ने लिया बड़ा संकल्प, आरक्षित भूमि को हरा-भरा बनाने ग्रामीणों ने लगाए पौधे
Vriksharopan Bitkuli : तीजा-पोला पर बिटकुली ने लिया बड़ा संकल्प, आरक्षित भूमि को हरा-भरा बनाने ग्रामीणों ने लगाए पौधे

तीजा-पोला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण (Vriksharopan Bitkuli)…

Raipur Local Holiday 2026 : रायपुर में 3 दिन सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक छुट्टियों की तारीख घोषित
Raipur Local Holiday 2026 : रायपुर में 3 दिन सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक छुट्टियों की तारीख घोषित

रायपुर जिले में त्योहारों के मौके पर तीन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?