CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राष्ट्रपति के दौरे से पहले CM योगी ने लिया आयुष विश्वविद्यालय का जायजा, समीक्षा बैठक भी की

राष्ट्रपति के दौरे से पहले CM योगी ने लिया आयुष विश्वविद्यालय का जायजा, समीक्षा बैठक भी की

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भटहट के पिपरी में राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियों का सघन जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता की उत्कृष्ट व्यवस्था कर मिसाल प्रस्तुत करें.

पिपरी में बने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एक जुलाई को करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस विश्वविद्यालय परिसर का हवाई सर्वेक्षण, स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से पूरे परिसर को देखने के बाद हेलिपैड पर उतरते ही सबसे पहले पंडाल की तरफ रुख किया.

सुविधा और स्वच्छता पर जोर

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति उन्हें लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी देते रहे. मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपति की फ्लीट रूट, राष्ट्रपति के हाथों होने वाले पौधरोपण के स्थल, स्वीस कॉटेज/सेफ हाउस, मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुरक्षा, लोगों की सुविधा और स्वच्छता को लेकर जरुरी दिशानिर्देश दिए. उन्होंने कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रपति के अवलोकन के लिए आयुष विश्वविद्यालय का एक मॉडल भी बनवाएं. इसमें अकादमिक भवन, ओपीडी, आईपीडी, ओटी, पंचकर्म केंद्र आदि सभी क्षेत्र और विशेषताएं प्रदर्शित की जाएं.

सुरक्षा को लेकर किया मंथन

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की. बैठक में उन्होंने कहा कि  लोकार्पण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में तनिक भी चूक की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए. कार्यक्रम स्थल समेत समूचे परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए. कहीं भी गंदगी रह गई तो जवाबदेही तय की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाधन और पार्किंग की व्यवस्था को भी बेहतरीन करने के निर्देश दिए. कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों हर्बल प्लांट रोपित कराया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश का आयुष विश्वविद्यालय है इसलिए इसके नाम के साथ उत्तर प्रदेश जरूर लिखा जाए.

इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, एडीजी डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नैयर, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी सहित प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण आदि विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे.

मदरसा शिक्षक ने छात्र के साथ की हैवानियत, गर्म लोहे से दागा, प्राइवेट पार्ट में लगाई मिर्च, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
हाथ में कैमरा, सामने शेर… गिर नेशनल पार्क में दिखा लॉयन सफारी करते PM मोदी का अलग अंदाज
Mamata Banerjee Oath Controversy : ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण विवाद पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले- राज्यपाल…! देखिए विडियो
PM आवास पर अहम बैठक खत्म, बाहर निकले डोभाल, शाह और जयशंकर
Mule account fraud Chhattisgarh : सट्टे के रूपये से प्रापर्टी डीलिंग, शिवसेना जिलाध्यक्ष सहित 2 गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट से फर्जी ट्रांजेक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tantrik Ritual Case
Bilaspur Tantrik Ritual Case : श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना, जमानत के लिए अनुष्ठान

Bilaspur Tantrik Ritual Case :पुलिस अभी पूरे मामले…

Balod Traffic Police Action
Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई

Balod Traffic Police Action ; पुलिस ने कहा…

Chhattisgarh Police Transfer Stay
Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक

Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने राज्य…

Ram Mandir Trust CEO Selection
Ram Mandir Trust CEO Selection : CEO पद की दौड़ में 18 उम्मीदवार, 11-12 अगस्त को होगा अंतिम इंटरव्यू

Ram Mandir Trust CEO Selection : मंदिर की…

Chhattisgarh Chamber of Commerce
Chhattisgarh Chamber of Commerce : बिलासपुर में पहली बार उद्योग-व्यापार की समस्याओं और समाधान पर मंथन

Chhattisgarh Chamber of Commerce : चेंबर से जुड़े…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?