CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bengaluru Murder: पहले नशीली दवा खिलाई फिर सुनसान जगह ले गई पत्नी और सास, काट दिया गला

Bengaluru Murder: पहले नशीली दवा खिलाई फिर सुनसान जगह ले गई पत्नी और सास, काट दिया गला

By Newsdesk Admin 25/03/2025
Share

बेंगलुरु , 25 मार्च 2025 :

Crime News: बेंगलुरु में एक 37 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी और सास ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर गला रेत दिया. हत्या की वजह मृतक के कथित इलीगल कारोबार और विवाहेतर संबंध बताए जा रहे हैं.

शनिवार (22 मार्च) को चिक्कबनावारा इलाके में कुछ लोगों को एक लावारिस कार में शव मिला, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में मृतक की पहचान लोकेनाथ सिंह के रूप में की गई. उत्तरी बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (DCP) सईदुल अदावत ने बताया ‘शनिवार (22 मार्च) शाम 5:30 बजे 112 हेल्पलाइन पर कॉल आया था, जिसमें एक लाश मिलने की जानकारी दी गई थी. हमने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.’

पत्नी और सास ने रची हत्या की साजिश

शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं ने पहले लोकेनाथ को नशीली दवा खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद वे उसे कार से एक सुनसान जगह पर ले गई और वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि हत्या की मुख्य वजह मृतक के विवाहेतर संबंध और इलीगल व्यापारिक लेन-देन थे.

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत

लोकेनाथ और उसकी पत्नी का रिश्ता दो साल पुराना था और दोनों ने दिसंबर में कुनिगल में शादी रजिस्टर कराई थी. हालांकि परिवार इस शादी के खिलाफ था और दोनों पक्षों को इसकी जानकारी नहीं थी. शादी के बाद लोकेनाथ ने अपनी पत्नी को उसके मायके में छोड़ दिया और खुद अलग रहने लगा. दो हफ्ते पहले पत्नी के परिवार को शादी के बारे में पता चला. इसी दौरान उन्हें लोकेनाथ के विवाहेतर संबंधों और अवैध धंधों की जानकारी भी मिली जिससे विवाद बढ़ गया. लगातार झगड़ों और तलाक की नौबत के बाद लोकेनाथ की धमकियों से तंग आकर पत्नी और सास ने उसकी हत्या की साजिश रच दी.

पहले से पुलिस की निगरानी में था लोकेनाथ

पुलिस के मुताबिक लोकेनाथ सिंह पहले से ही बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच की निगरानी में था और एक धोखाधड़ी के मामले में जांच का सामना कर रहा था. अब इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.

You Might Also Like

Nilgai Poaching Pithora : मादा नीलगाय का बेरहमी से शिकार, पैर काटकर किए अलग

Misuse of alarm chain : 501 यात्रियों से वसूला गया 2 लाख जुर्माना

Vishnu Dev Sai strict on water crisis : पेयजल संकट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

Attempt to kidnap Padmashree Phoolbasan Bai foiled : पुलिस चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार

Strangulation over a minor dispute : ससुराल पक्ष के रिश्तेदार द्वारा की गई हत्या

Newsdesk Admin 25/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

खारून नदी किनारे अवैध हथियार बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 2 लाख कैश जब्त, देखिए विडियो

सीजी भास्कर, 06 मई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में…

Mahanadi Reservoir Project : भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 570 तालाबों में भरा गया पानी

सीजी भास्कर, 06 मई : छत्तीसगढ़ में पारा…

Public Servant Dismissal : फर्जी दस्तावेजों से ‘रामदुलार’ बनकर नौकरी करने वाला ‘लालमन’ निलंबित

सीजी भास्कर, 06 मई : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज…

Nilgai Poaching Pithora : मादा नीलगाय का बेरहमी से शिकार, पैर काटकर किए अलग

सीजी भास्कर, 06 मई : छत्तीसगढ़ के महासमुंद…

Mamata Banerjee Oath Controversy : ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण विवाद पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले- राज्यपाल…! देखिए विडियो

सीजी भास्कर, 06 मई : पश्चिम बंगाल में…

You Might Also Like

अपराध

Nilgai Poaching Pithora : मादा नीलगाय का बेरहमी से शिकार, पैर काटकर किए अलग

06/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगराज्य

Misuse of alarm chain : 501 यात्रियों से वसूला गया 2 लाख जुर्माना

06/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Vishnu Dev Sai strict on water crisis : पेयजल संकट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

06/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्यसाहित्य - सम्मान

Attempt to kidnap Padmashree Phoolbasan Bai foiled : पुलिस चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार

06/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?