CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai BJP Breaking : भाजपा कार्यालय में विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, दिवंगत पूर्व पार्षद की पत्नी सहित 3 लोगों को मौके पर दिया नौकरी का नियुक्ति पत्र

Bhilai BJP Breaking : भाजपा कार्यालय में विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, दिवंगत पूर्व पार्षद की पत्नी सहित 3 लोगों को मौके पर दिया नौकरी का नियुक्ति पत्र

By Newsdesk Admin
20/07/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज द्वितीय शनिवार प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से पारिवारिक समस्या और जरूरतों को शेयर किया। इस दौरान अनेक ऐसे जमीनी कार्यकर्ता भी आए जो पिछले ढाई दशक से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं। श्री सेन ने सभी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और आवश्यकता अनुसार उनके द्वारा बताई गईं समस्याओं के समाधान की पहल भी की।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, रूपराम साहू, विजय सिंह, त्रिलोचन सिंह, विजय जायसवाल, कन्हैयालाल सोनी, चन्ना केशवलू, मुन्ना आर्य, राजेंद्र सिंह, विजय शुक्ला, छोटेलाल चौधरी, दिनेश चुरहे सहित जिला, मंडल के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। भाजपा गांधी नगर के कार्यकर्ता विजय राय ने दुर्गा मैदान के पीछे दीक्षित कालोनी में सड़क सीमेंटीकरण, वार्ड 16 शंकर पारा सुपेला के गजेंद्र विश्वकर्मा ने गुमटी और चांद देव ने कोसा नगर में पीएम आवास के लिए आवेदन सौंपा।

विधायक श्री सेन ने दिवंगत पूर्व पार्षद मनोज यादव की धर्मपत्नी, पूर्व पार्षद कंवल सिंह साहू की पोती मुस्कान और युवक कमलजीत यादव को तत्काल नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।गौरतलब हो कि विधायक ने प्रत्येक शनिवार 2 से साढ़े 4 बजे तक भिलाई जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मुलाकात कार्यक्रम निश्चित किया है। इस दौरान भिलाई जिला भाजपा के मंडल, वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ता विधायक से सहज मुलाकात कर अपने पारिवारिक सुख-दु:ख सहित आस-पास की जनहित समस्याओं पर चर्चा कर ध्यानाकर्षण करा रहे हैं। जनहित के आलावा वे अपनी पारिवारिक समस्याओं पर भी बात करते हैं।

श्री सेन ने बताया कि संगठन में अनेक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ताओं से समय अभाव के कारण मुलाकात नहीं हो पाती थी, इस बीच पार्टी के समर्पित हम सभी लोग एक बडे़ परिवार का हिस्सा हैं और ऐसे में उनका दुख दर्द बांटना भी हम सभी का फर्ज है क्योंकि ये सभी कार्यकर्ता जनहित के लिए लगातार काम करते रहे हैं, सभी की निजी, आर्थिक सहित अनेक समस्याएं होती हैं। जब ये सेवाभाव से जनता की समस्याओं के निराकरण के हेतु मुखर रहते हैं तो इनकी और परिवार की देखरेख भी हमारा ही कर्तव्य है इसलिए पिछले दिनों प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आए सुझाव के अनुरूप मैंने सप्ताह में शनिवार का दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को समय देने का निर्णय लिया। आज दूसरे सप्ताह कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुना और उन्हें दूर करने मैंने पहल की है। इस सप्ताह भी पिछले शनिवार की तरह 3 लोगों की तत्काल नौकरी की व्यवस्था कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है।

कोरबा में बाढ़ में फंसे 17 लोगों को सुरक्षित निकाला:इनमें बच्चे,महिलाएं,बुजुर्ग शामिल, खेती काम से गए थे; रायपुर-दुर्ग समेत मध्य छत्तीसगढ़ में रेड-अलर्ट
रायपुर में मकान में लगी आग में बुजुर्ग की मौत, बीड़ी से हादसा होने की आशंका…
Facebook Love Trap Crime : फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार के नाम पर दुष्कर्म
भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस:साय ने कहा- आपातकाल के दौरान जो जेल में रहे उनके घरों में चूल्हा तक नहीं जलता था
History-sheeter accused of stabbing arrested :आरोपी ने देर रात ‘चोरी करने आया है क्या’ कहकर चाकू से किया था हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gas Booking Update : गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर
Gas Booking Update : गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

गैस सिलेंडर बुकिंग नियम (Gas Booking Update) के…

Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त
Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी (Ganja Smuggling Raipur)  के…

Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग
Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों के किराए (Bus Fare…

Operation Nishchay
Operation Nishchay : ऑपरेशन निश्चय के तहत सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस ने नशे…

Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे
Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बजट में छत्तीसगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?