CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Buldozer Action : भिलाई साक्षरता चौक के पास 18 अवैध दुकानों पर निगम ने चलाया बुलडोजर, कई बार दी जा चुकी थी नोटिस, ढाई एकड़ जमीन हुई कब्जा मुक्त, दुकान से जूते लेकर भागे लोग

Bhilai Buldozer Action : भिलाई साक्षरता चौक के पास 18 अवैध दुकानों पर निगम ने चलाया बुलडोजर, कई बार दी जा चुकी थी नोटिस, ढाई एकड़ जमीन हुई कब्जा मुक्त, दुकान से जूते लेकर भागे लोग

By Newsdesk Admin
09/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 9 सितंबर। सुपेला पावर हाउस के मध्य जीई रोड किनारे वर्षों से निगम जमीन पर अवैध कब्जा जमाने लोगों पर आज निगम का बुलडोजर एक्शन आखिर हो ही गया। लगभग ढाई एकड़ की यह बेशकीमती जगह लंबे समय से अतिक्रमण में फंसी हुई थी। अवैध कब्जाधारी इस स्थान पर पिछले कुछ वर्षों के भीतर लगातार कब्जा बढ़ाते जा रहे थे। निगम प्रशासन द्वारा कई बार अवैध कब्जेधारियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे फिर भी यह जमीन खाली नहीं की जा रही थी। नतीजतन आज निगम अमला दल बल के साथ सुबह 6 बजे बुलडोजर लेकर पहुंचा और 18 अवैध निर्माण ढहाया।

कई बार नोटिस दिए, 400 करोड़ की जमीन पर था कब्जा
एडिशनल कमिश्नर नगर निगम भिलाई अशोक द्विवेदी ने बताया कि निगम की लगभग पाँच एकड़ पर यहां अतिक्रमण था। निगम ने पूर्व में लगातार नोटिस देकर यहां गैर धार्मिक उपयोग के लिए जो दुकानें बनाई गई थीं उन्हें हटाने कहा था क्योंकि धार्मिक उपयोग के नाम पर यहां कई लोग जमीन पर व्यवसाय कर रहे थे जबकि निगम प्रशासन ने धार्मिक उपयोग के लिए यह जमीन छोड़ रखा था। यहां अवैध दुकानें बना कर दर्जन से अधिक लोग व्यवसाय करने लगे थे जिसकी लगातार शिकायतें भी थीं।

श्री द्विवेदी ने बताया कि शिकायत का निराकरण करते हुए इनके लिए आदेश पारित हुआ कि आप जो गैर धार्मिक उपयोग के लिए जितनी दुकानें बना रखी हैं उन्हें तत्काल हटा लें। निगम की यह जमीन लगभग 400 करोड़ की है जिसका कुछ लोग धार्मिक उपयोग कर रहे हैं, उनके द्वारा रियायती दर पर उसे आबंटित करने का आवेदन भी दिया था जिस पर निगम एमआईसी और सामान्य सभा में विचार किया जाएगा लेकिन धार्मिक प्रयोजन के नाम पर कुछ लोग जमीन का व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे, इनकी लगातार शिकायत आ रही थी जिन्हें नोटिस देने के बाद भी भूमि रिक्त न होने की दशा में आज ढहाया गया है।

निगम और कलेक्टोरेट से आदेश था कि गैर धार्मिक वाले कब्जे हटा लीजिए और जो धार्मिक उपयोग की निगम की भूमि है, निगम के नियमानुसार एमआईसी में विचार किया जाएगा।

बेदखली अभियान में जुटी भीड़ में नये जूते लेकर भागे लोग
आपको बता दें कि आज सुबह 6 बजे पहुंचे तोड़ फोड़ अमले ने यहां बनी 18 अवैध दुकान और कब्जे को नेस्तनाबूद कर दिया है। कार्रवाई के दौरान एक शू सेंटर को जब तोड़ा जा रहा था तभी मौके पर जुटी भीड़ में कुछ लोग दुकान टूटने के बाद भीतर मिले कुछ नये जूते भी लेकर निकल गए। बाद में बचे जूते निगम ने जब्त किए हैं।

आज निगम की इस कार्रवाई से जहां सुपेला से पावर हाऊस तक हुए अवैध कब्जेधारियों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कब्जे के खिलाफ बेदखली कार्रवाई लगातार होगी।

Oplus_131072
Ram Mandir Trust meeting : फिर गूंजा चंपत राय का मुद्दा, महंत कमलनयन दास बोले– ‘वापसी होगी’, CEO नियुक्ति पर भी उठाए सवाल
Bhilai Breaking : देर रात युवक पर प्राणघातक हमला, शराब पीने से मना करने पर उपजा विवाद, धारदार हथियार से किया चेहरे पर वार, लहुलुहान युवक अस्पताल के ICU में भर्ती, घटना CCTV में कैद
Kondagaon Gang Rape: होली के बहाने घर पहुंचे युवक, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म; दो नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Amit Jogi Surrender Order: जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर का दिया निर्देश
Raigarh Murder Case : दोस्त ने सिलबट्टे से की हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने सुलझाया केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?