CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के केबल व्यवसायी का आकस्मिक निधन, विधायक ने कहा – “होगी जांच”

भिलाई के केबल व्यवसायी का आकस्मिक निधन, विधायक ने कहा – “होगी जांच”

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। पिछले ढाई दशक से वैशाली नगर क्षेत्र में केबल व्यवसाय कर रहे देवेंद्र लखवानी का बीती रात हृदयाघात से निधन हो गया।

खबर मिली है कि पिछले कुछ समय से भिलाई में केबल व्यवसायियों को दबाव और भय के बीच काम करना पड़ रहा था। गुटबाजी के चलते राजधानी के एक बड़े केबल व्यवसायी द्वारा अन्य आपरेटर्स पर दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगातार सामने आ रहे थे।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भिलाई पहुंचते ही वो इस संबंध में आईजी से चर्चा कर सम्पूर्ण मामले की जांच करने बैठक करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ईडब्ल्यूएस 232 वैशाली नगर निवासी सुंदर दास लखवानी के सुपुत्र देवेंद्र लखवानी की बीती रात अचानक तबियत बिगड़ी और हृदयाघात से निधन हो गया। देवेंद्र की गोल मार्केट में किराना दुकान है तथा वो लंबे समय से केबल व्यवसाय में थे।

बताया जा रहा है कि इन दिनों भिलाई में जमकर केबल वार चल रहा है। एक गुट विशेष क्षेत्र के आपरेटर्स पर अपने रूतबे और बड़ी पहुंच का हवाला देते हुए आए दिन दबाव बना रहा था जिसकी केबल आपरेटर्स द्वारा लगातार शिकायत भी कर रहे थे।

फिलहाल देवेंद्र लखवानी के निधन को भी केबल वार से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।

आपरेटर्स ने दबी जुबान स्वीकार किया है कि इस व्यवसाय में बढ़ते दबाव और मोनोपाली कायम करने के चलते व्यवसायी काफी परेशानी महसूस करते आ रहे हैं जिसकी शिकायत केबल आपरेटर्स जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से भी करते रहे हैं।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन इन दिनों बाबा बैजनाथ धाम यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई लौटते ही वो केबल आपरेटर्स से सम्पूर्ण मामले की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा करेंगे। अगर देवेंद्र का निधन केबल व्यवसाय में बढ़ते दबाव या इस तरह की मानसिक वजह से हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज होगी।

आपको बता दें कि वैशाली नगर केबल व्यवसायी देवेंद्र लखवानी उर्फ सोनू का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे राम नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश
अहमदाबाद में सीरियाई गैंग का भंडाफोड़: गाज़ा पीड़ित बनकर मस्जिदों से वसूलते थे चंदा
Online Betting Racket: दुर्ग-भिलाई में सट्टे का जाल, पुलिस की लगातार कार्रवाई से 11 आरोपी सलाखों के पीछे
इंदौर से दिल्ली के बीच नई स्पेशल ट्रेन: समय-सारणी, ठहराव और साप्ताहिक सेवा विवरण यहाँ देखें…
ओलंपिक में हुई क्रिकेट की एंट्री, 6 टीमों के बीच होगी जंग, फॉर्मेट से क्वालिफाई करने के नियम तक, ये है पूरी डिटेल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

tal Awas Fire Accident
Atal Awas Fire Accident : बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, 5 बाइक जलकर खाक; जान बचाने छत से कूदे लोग

Atal Awas Fire Accident : आग बुझने के…

Chhattisgarh Navratri 2026
Chhattisgarh Navratri 2026 : छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाष्टमी पर हवन-कन्या पूजन; अष्टमी के बाद शुरू होगी नवमी तिथि

Chhattisgarh Navratri 2026 : कुछ श्रद्धालु मंगलवार, 20…

Raigarh Ration Shop Case : रायगढ़ में राशन दुकान से 3.22 लाख रुपए का खाद्यान्न गायब, महिला समूह के 10 पदाधिकारियों समेत 11 पर केस
Raigarh Ration Shop Case : रायगढ़ में राशन दुकान से 3.22 लाख रुपए का खाद्यान्न गायब, महिला समूह के 10 पदाधिकारियों समेत 11 पर केस

Raigarh Ration Shop Case : पुलिस ने आरोपियों…

Bastar Illegal Liquor Seizure
Bastar Illegal Liquor Seizure : बस्तर में 5 लाख की अवैध शराब जब्त, दशहरा मेले में खपाने की थी तैयारी

Bastar Illegal Liquor Seizure : पुलिस के अनुसार,…

Ganja Smuggling Case
Ganja Smuggling Case : बलौदाबाजार में 15.5 किलो गांजा जब्त, सप्लाई करने वाले समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Ganja Smuggling Case : कार्रवाई के दौरान पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?