CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Finance Scam Arrest : दोस्त के नाम पर मोबाइल-टीवी फाइनेंस कराकर किस्त न चुकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Finance Scam Arrest : दोस्त के नाम पर मोबाइल-टीवी फाइनेंस कराकर किस्त न चुकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
15/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 जून। भिलाईनगर, सुपेला थाना पुलिस ने विभिन्न फाइनेंस कंपनियों और एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरों के नाम पर आईफोन, एसी, एलईडी टीवी जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस करा लिया। शुरुआती कुछ किस्तें चुकाने के बाद भुगतान बंद कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। (Bhilai Finance Scam Arrest)

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थी ने पिछले साल 3 फरवरी को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि केलाबाड़ी निवासी उसका परिचित शेखर देशमुख अपने साथी अनुराग देशमुख के साथ अंश मोबाइल, आकाशगंगा सुपेला पहुंचा था। वहां प्रार्थी के नाम पर बजाज फाइनेंस से एप्पल कंपनी का आईफोन फाइनेंस कराया और मोबाइल अपने साथ ले गया।

इसके बाद आरोपी और उसके अन्य साथियों ने प्रार्थी के नाम का उपयोग कर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से मोबाइल, एसी, एलईडी टीवी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे।

शुरुआत में आरोपियों ने कुछ किस्तों की राशि प्रार्थी के बैंक खाते में जमा कराई। बाद में आरोपियों ने किस्त जमा करना बंद कर दिया। इसकी वजह से फाइनेंस कंपनियां कुल 1 लाख 73 हजार 513 रुपए की बकाया राशि का तकादा प्रार्थी से करन लगीं। साथ ही प्रार्थी के खाते से 16 हजार रुपये भी कट गए। प्रकरण में पुलिस ने धारा 318 ( 4 ) एवं 61 (2) बीएनएस के अंतर्गत मामला (Bhilai Finance Scam Arrest)  दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान शेखर देशमुख की संलिप्तता प्रमाणित होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Raigarh Electricity Bill Action: रायगढ़ में बकायेदारों पर बिजली विभाग का सख्त वार, 298 कनेक्शन कटे
रायपुर में HSRP का संकट: 60% गाड़ियां बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ऐसे करें समाधान
Ayushman Vay Vandana Card : 5 लाख तक मुफ्त इलाज का मौका! मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो मिलेगा लाभ
90 year old woman pension struggle : सास को पीठ पर लाद 5 KM पैदल चली बहू, 500 रुपए पेंशन के लिए छलका दर्द
New Kendriya Vidyalaya in Chhattisgarh : सात जिलों में खुलेंगे नए स्कूल, बच्चों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

POCSO Court
POCSO Court : नाबालिग से दरिंदगी पर अदालत का कड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की कठोर कैद

नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच बलौदा…

Gaudham Yojana : छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय
Gaudham Yojana : छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में निराश्रित और घुमंतू…

Dhamtari Police
Dhamtari Police : अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो तस्कर गिरफ्तार, शराब और नकदी जब्त

सीजी भास्कर, 05 अगस्त। धमतरी में अवैध शराब…

Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान
Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बड़ा सड़क…

Bhilai Bachao Padyatra : रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर
Bhilai Bachao Padyatra : रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Bachao Padyatra) के निजीकरण,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?