CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhopal Voter Verification Drive: दो दिन में 2.07 लाख मतदाताओं की घर-घर जांच, प्रशासन फुल एक्शन मोड में

Bhopal Voter Verification Drive: दो दिन में 2.07 लाख मतदाताओं की घर-घर जांच, प्रशासन फुल एक्शन मोड में

By Newsdesk Admin
15/12/2025
Share

Bhopal Voter Verification Drive : भोपाल जिले में मतदाता सूची को अपडेट और सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार और मंगलवार को कुल 2 लाख 7 हजार 378 मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। ये वे नाम हैं, जिनके गणना पत्रक पहले चरण में अनकलेक्टेबल की श्रेणी में रखे गए थे।

Contents
  • 6 विधानसभा, 554 मतदान केंद्र, 500 से ज्यादा कर्मचारी तैनात
  • कलेक्टर खुद पहुंचे मतदान केंद्र
  • वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में उतरे
  • 21 लाख से ज्यादा गणना पत्रक पहले ही जमा
  • ASDR श्रेणी पर खास फोकस

6 विधानसभा, 554 मतदान केंद्र, 500 से ज्यादा कर्मचारी तैनात

इस अभियान के तहत भोपाल की छह विधानसभा क्षेत्रों के 554 मतदान केंद्रों पर 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतारे गए हैं। टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर पते की भौतिक जांच की जाए, ताकि यह तय हो सके कि संबंधित मतदाता वर्तमान पते पर निवास कर रहा है या नहीं।

कलेक्टर खुद पहुंचे मतदान केंद्र

मध्य विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 150 पर खुद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मोर्चा संभाला। यहां 92 अनकलेक्टेबल गणना पत्रकों की व्यक्तिगत जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटने की आशंका को रोका जा सकेगा।

वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में उतरे

सत्यापन अभियान को गंभीरता देने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की भी सीधी भागीदारी तय की गई है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त स्वयं जांच कर रहे हैं, वहीं गोविंदपुरा क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ घर-घर जाकर सत्यापन प्रक्रिया की निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात हैं।

21 लाख से ज्यादा गणना पत्रक पहले ही जमा

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 21 लाख से अधिक गणना पत्रक एकत्र किए जा चुके हैं। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे पत्रकों की है, जिन्हें प्रारंभिक जांच में अनकलेक्टेबल माना गया था। इन्हीं मामलों की दोबारा पुष्टि के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ASDR श्रेणी पर खास फोकस

अनकलेक्टेबल पाए गए गणना पत्रकों को ASDR श्रेणी में रखा गया है, जिसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नाम शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि इस सघन प्रक्रिया से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी, अद्यतन और भरोसेमंद बनेगी।

महाराष्ट्र: नींद की गोलियां मिलाकर पति को करेले का जूस पिलाया, फिर घोंट दिया गला; क्यों कातिल बनी पत्नी?
Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त
Women Jihad Recruitment : नाकामी हाथ लगते देख खूंखार आतंकी मसूद अजहर ने चली नई चाल, महिलाओं को लुभाने की तरकीब
नंगा करके पीटा, दिए बिजली के झटके और प्लास से खींचे नाखून… राजस्थान के मजदूरों के साथ छत्तीसगढ़ में हैवानियत
सीढ़ियों पर बैठकर गुटखा खा महिला ने 22वीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत…बाद सामने आई चौकाने वाली  वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Returning Wall Collapse
Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Balod Returning Wall Collapse : अपर कलेक्टर चंद्रकांत…

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?