CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छठ के पहले बड़ा हादसा : गंगा में पलटी नाव, 8 लापता, रैस्क्यू जारी, बचकर आया किसान बोला- “ओवरलोडेड नाव में छेद था, महिलाएं और बच्चे भी थे सवार”

छठ के पहले बड़ा हादसा : गंगा में पलटी नाव, 8 लापता, रैस्क्यू जारी, बचकर आया किसान बोला- “ओवरलोडेड नाव में छेद था, महिलाएं और बच्चे भी थे सवार”

By Newsdesk Admin
03/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 नवंबर। कटिहार में आज सुबह गंगा नदी में नाव पलट गई है। इस नाव में 12 मजदूर और किसान सवार थे। इसमें से 8 आठ लोगों के लापता होने की खबर आ रही है। हालांकि प्रशासन 2 बच्चियों के लापता होने की बात कह रहा है। दोनों की उम्र 10 से 12 साल है। मौके पर मौजूद एसडीओ कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है, यह घटना मनिहारी अनुमंडल की दुलारपुर पंचायत अंतर्गत हाटकोला केवल गांव की है। नाव पर महिलाएं और बच्चे भी थे। कुछ लोग परवल की खेती के लिए दियारा जा रहे थे। इसी बीच उत्तर वाहिनी गंगा नदी में केवला घाट के पास नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नाव में सवार सभी लोग डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह 4 लोगों को बचा लिया।

इसी नाव में सवार एक किसान ने बताया कि नाव में महिलाएं और बच्चे सभी थे। 12-13 लोग थे, कितने डूबे-कितने बचे ये नहीं बता सकता। नाव पूरा ओवरलोड था, उसमें छेद था, जिससे धीरे-धीरे पानी चढ़ रहा था। लापता लोगों की तलाश में SDRF जुटी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। दूसरी नाव से लोग उनको बचाने के लिए जाने की कोशिश कर रहे।

घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी मनोज कुमार, सीओ निहारिका, पेक्स अध्यक्ष ललन यादव और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

चुनाव-प्रचार के दौरान बढ़ा BP, अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीसरी बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, समर्थकों में पसरा मातम
दर्दनाक हादसा, ट्रक ने युवती को कुचला, CCTV फुटेज सामने आने के बाद चालक गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता रैंकिंग पर अब इनाम की दौड़: पहले नंबर पर 1 करोड़, दूसरे को …. CM साय का ऐलान…
Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार
जान से मारने की धमकी देने वाली दो महिलाओं के खिलाफ हुई FIR, शराब के लिए रूपये नहीं दिए तो महिला को दो युवकों ने मारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?