CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev सट्टा बड़ी कार्रवाई : रायपुर-भिलाई से कोलकाता तक नामचीन सटोरियों पर गाज

Mahadev सट्टा बड़ी कार्रवाई : रायपुर-भिलाई से कोलकाता तक नामचीन सटोरियों पर गाज

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

लाखों के दांव का खुला चिट्ठा, पूछताछ जारी

सीजी भास्कर, 15 अप्रैल। IPL 2025 मैचों के दौरान सक्रिय महादेव ऑनलाइन सट्टा के एक बड़े गिरोह को रायपुर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। खबर मिली है कि फिलहाल गिरफ्तारी दर्ज न करते हुए पुलिस हिरासत लेकर कुछ बड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनसे बहुत बड़ी रकम की सीजर (जब्ती) की गई है। हालांकि कुल रकम नहीं बताई जा रही है। कार्रवाई को लेकर भी पुलिस पर दबाव की खबर आ रही है।

विशेष सूत्रों की मानें तो इस रैकेट को कोलकाता से संचालित किया जा रहा था, जिसमें रायपुर और भिलाई के कई नामचीन सटोरिए शामिल पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के लाखे नगर, पुरानी बस्ती और शंकर नगर क्षेत्र के सटोरिए कोलकाता में बैठकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। इन सटोरियों ने महादेव पैनल के जरिए आईपीएल मैचों पर लाखों रुपये के दांव ऑनलाइन लगवाए हैं।

फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम ने कोलकाता में दबिश दे करीब 10 सटोरिये गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। इन सभी से पुलिस को आईपीएल सट्टा, महादेव-गुरू ऐप के संबंध में बड़ा इनपुट मिलने की संभावना है, पूछताछ बाद इन्हें कल पेश किया जाएगा।

खबर है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में कंप्यूटर सिस्टम, नगद राशि और करोड़ों रुपये के लेनदेन का हिसाब-किताब दर्ज रजिस्टर मिला है।

बताया जा रहा है कि यह रैकेट रायपुर के कुछ पुराने और प्रभावशाली सटोरियों के निर्देश पर ऑपरेट हो रहा था।

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है, इनसे पूछताछ में गिरोह से जुड़े कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है, इस मामले में कई बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गिरोह की नेटवर्किंग, फंड फ्लो और अन्य राज्यों से कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

Green Building : ग्रीन बिल्डिंग को 10 प्रतिशत तक मिलेगा मुफ्त एफएआर, ग्रीन रेटिंग सिस्टम किया अनिवार्य
स्वामी आत्मानंद विद्यालय पेंड्रा में मेगा पालक-शिक्षक बैठक, बच्चों की शिक्षा सुधार पर हुआ जोर
Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास
दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी
Specialty Healthcare Expansion: रायपुर DKS अस्पताल में गठिया–डायबिटीज–थायरॉइड का सुपर स्पेशियलिटी इलाज शुरू करने की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री

मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) को लेकर तारीख…

Arpa Par Separate Municipal Corporation
Arpa Par Separate Municipal Corporation : अरपा पार अलग नगर निगम की मांग पर अनशन, सातवें दिन अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत

मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?