CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : छत्तीसगढ़ नक्सल मुठभेड़ में मारे गए 31 में से 22 नक्सलियों की पहचान हुई, 1.67 करोड़ रुपये का था इनाम

Big Breaking : छत्तीसगढ़ नक्सल मुठभेड़ में मारे गए 31 में से 22 नक्सलियों की पहचान हुई, 1.67 करोड़ रुपये का था इनाम

By Newsdesk Admin
07/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 22 के शवों की पहचान कर ली गई है। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 22 के शवों की पहचान कर ली गई है।उन्होंने कहा कि पहचाने गए 22 माओवादियों पर 1 करोड़ 67 लाख रुपये का इनाम था। 9 नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि मुठभेड़ में अब तक कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और तलाशी अभियान जारी है। एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल और कैलिबर 303 राइफल सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। मारे गए 31 नक्सलियों में से 18 पुरुष और 13 महिलाएं थीं। मुठभेड़ में डीआरजी का एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ था जो अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। सभी पहचाने गए माओवादियों में नीति उर्फ ​​उर्मिला पर 25 लाख रुपये का इनाम था। वह ग्राम हिरमागुंडा थाना गंगालूर जिला बीजापुर की निवासी थी। नंदू मंडावी पर 10 लाख रुपये का इनाम था जबकि सुरेश सलाम उर्फ ​​जनकू पर 8 लाख रुपये का इनाम था।

एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के नाम और पद

नीति – 25 लाख का इनाम,
नंदू मण्डावी – 10 लाख का इनाम,
सुरेश सलाम उर्फ जानकू – 8 लाख का इनाम,
मीना नेताम – 8 लाख का इनाम,
महेश – 8 लाख का इनाम,
अर्जुन उर्फ रंजीत – 8 लाख का इनाम,
सुन्दर उर्फ कमलू – 8 लाख का इनाम,
बुधराम मड़काम – 8 लाख का इनाम,
मोहन मण्डावी – 8 लाख का इनाम,
बसंती – 8 लाख का इनाम,
सोमे – 8 लाख का इनाम,
जगनी कोर्राम – 8 लाख का इनाम,
अनिल – 8 लाख का इनाम,
जनीला उर्फ बुधरी – 5 लाख का इनाम,
रामदेर – 5 लाख का इनाम,
सुक्कु यादव – 5 लाख का इनाम,
सुकलू उर्फ विजय उर्फ पण्डरू कोर्राम – 5 लाख का इनाम,
सोहन उर्फ रोहन पदम – 5 लाख का इनाम,
सोनू कोर्राम – 5 लाख का इनाम,
जमली – 5 लाख का इनाम, पद -एसीएम
आमदई एरिया कमेटी सप्लाई सदस्या – 5 लाख इनाम,
फुलो उर्फ सुंदरी – 2 लाख का इनाम।

आपको बता दें कि शुक्रवार को वामपंथी आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों ने अबूझमाड़ क्षेत्र में दो दिवसीय अभियान शुरु किया था। इस दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि 40 से 50 नक्सलियों के एक साथ बैठक करने की सूचना मिलने के बाद डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी नारायणपुर और एसटीएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, जंगल में नक्सलियों को घेरने के बाद सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एके 47, एसएलआर और एलएमजी समेत हथियार बरामद किए हैं।

Rural Awareness Drive: साईं महाविद्यालय ने गोद ग्राम खोपली में दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश
Ex ब्वायफ़्रेंड ने लड़की के सीने पर मारा चाकू, धमकी दी- किसी और का नहीं होने दूंगा, भेजा गया जेल
कोरोना का पहला मरीज मिला:निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, ट्रैवल हिस्ट्री नहीं; देशभर में फैल रहा नया वैरिएंट
Farmer Success Story : खाली खेत से उम्मीद जगी, फिर एक फसल ने किसान की सोच और आमदनी दोनों बदल दी
वन विभाग की कार्रवाई: शिकार करते 5 आरोपी पकड़े, पक्षी और गिलहरी बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक, इन संभागों में बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने…

Gutkha Raid
Gutkha Raid : रायपुर में गुटखे के गोदाम पर अचानक पहुंची टीम, 50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट से मचा हड़कंप

रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम…

Urkura Station
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा…

Truck Battery Theft
Truck Battery Theft : रिसदा के ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड…

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?