CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राम मंदिर पर बड़ी खबर, दिसंबर तक पूरा होगा ये काम, सूर्य की किरण से तिलक पर भी आया अपेडट

राम मंदिर पर बड़ी खबर, दिसंबर तक पूरा होगा ये काम, सूर्य की किरण से तिलक पर भी आया अपेडट

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

अयोध्या , 25 मार्च 2025 :

UP Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बने राम मंदिर को और आकर्षक बनाने के लिए मंदिर समिति नित नए आयाम गढ़ रहा है. राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि श्री राम मंदिर में ऑडिटोरियम को छोड़कर सभी कार्य इस साल दिसंबर तक पूर्ण हो जाएंगे. इस बार सूर्य की किरण से रामलला के तिलक की व्यवस्था स्थाई होगी.

राम मंदिर भवन निर्माण

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि बैठक कल भी हुई थी और आज भी होने जा रही है. आज मुख्य रूप से संग्रहालय का काम देखा जाएगा. प्रयास होगा कि वहां पर बनने वाली 20 गैलरी के काम की शुरुआत कर दी जाए. ऑडिटोरियम को छोड़कर सभी कार्य दिसंबर तक पूर्ण हो जाएंगे. ऑडिटोरियम का काम बहुत बड़ा है, इसल‍िए व‍िलंब हो रहा है.

सूर्य किरण की व्यवस्था की जानी है?

रामनवमी में जो सूर्य किरण की व्यवस्था की जानी है, उसकी भी चर्चा की है. सूर्य क‍िरण की स्‍थाई व्‍यवस्‍था 20 वर्षों की होगी. दुन‍िया भर के श्रद्धालुओं के ल‍िए इसे देखने की व्‍यवस्‍था की जाएगी. जो श्रद्धालु इसका अनुभव और दर्शन करना चाहते हैं, उनके ल‍िए व्यवस्था होगी.

उन्होंने बताया कि अयोध्या में बनने वाले चार द्वारों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने को लेकर पिछली बैठक में सैद्धांतिक रूप से सहमति मिल गई थी. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को अधिकृत किया गया है कि वह उसकी घोषणा करेंगे. मैं आशा करता हूं कि रामनवमी के समय वो इसकी घोषणा कर देंगे.

श्रद्धालुओं के लिए बचाव की सुव‍िधा की जा रही है

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है. श्रद्धालुओं को इससे बचाव की सुव‍िधा की जा रही है. अप्रैल के अंत तक कैनोपी बन सकेगी. ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो टेम्परेरी कैनोपी और मैट की व्यवस्था होगी. जिससे श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिल सके.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय दो और मूर्तियां मंगाई थीं. उनकी स्थापना के बारे में नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि उन दोनों मूर्तियों की स्थापना कहां होगी. इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है. राम दरबार की स्थापना मई के पहले पखवाड़े में होगी. वे पहले तल पर विराजमान होंगे. प्रथम तल पर दर्शन के लिए पास की व्यवस्था होगी. एक घंटे में 50 व्यक्ति ऊपर जाएंगे. एक दिन में 750 और 800 के बीच लोग राम दरबार का दर्शन करेंगे.

Chhattisgarh Conversion Law: धर्मांतरण पर सीएम साय की सख्त टिप्पणी, मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ पर विधायक पुरंदर की दो-टूक
Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की जानें तिथि 🟠 घट स्थापना मुहूर्त और महत्व
Lunar Eclipse Sutak Kaal 2026: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल कब शुरू होगा, किन कामों पर लगेगी रोक
Janmashtami 2025: गोपाल मंदिर में 1 अरब के गहनों से सजे राधा-कृष्ण….
Ram Navami Bhilai Mahaprasad 2026: एक लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद, 41वां भव्य आयोजन तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Yogi Adityanath’s statement on mafias : माफियाओं पर गरजे योगी, कहा- कानून के डर से अब उनका अस्तित्व खत्म हो गया

सीजी भास्कर, 05 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Gajendra Yadav tree plantation program : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वृक्षारोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा…

Coal Scam
Coal Scam : फर्जी जीएसटी बिल से चल रहा था कोयले का खेल, 15 टन से ज्यादा कोयला जब्त, तीन गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जून। भिलाई में अवैध कोयला…

Khan Sir
Khan Sir : खान सर पर बरसे तेज प्रताप यादव, बोले- पढ़ाई से ज्यादा चर्चा में रहने की है चिंता

सीजी भास्कर, 05 जून। पटना में कोचिंग संस्थानों…

Major order of the Supreme Court : असम में ‘विदेशी’ घोषित महिलाओं के निर्वासन पर रोक, केंद्र से मांगा जवाब

सीजी भास्कर, 05 जून। सुप्रीम कोर्ट ने असम…

You Might Also Like

अजब-गजबदेश-दुनियाधर्मराज्य

भीख मांगने वाली 60 साल की रंगम्मा ने मंदिर निर्माण के लिए दिए 1.83 लाख रुपये, 6 घंटे लगे पैसे गिनने में!

08/08/2025

मां वैष्णो देवी दर्शन 🟠 18 जून से शुरू होंगी नई सुविधाएं 🟢 ऐसे करें हेलीकॉप्‍टर बुकिंग

13/06/2024
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्ड

जोरों पर केदारनाथ यात्रा, 48 दिनों में हुआ ₹300 करोड़ का कारोबार, खिले व्यापारियों के चेहरे

19/06/2025
अन्यट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्गसांस्कृतिक

Bhilai News : माहेश्वरी महिला संगठन ने हर्षोल्लास से मनाई “तीज” 🟠 नृत्य नाटिका सहित अनेक सांस्कृतिक आयोजन का उठाया लुत्फ़

04/08/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?