CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ी खबर – दिल्ली जा रही चलती ट्रेन में अचानक हुआ विस्फोट, यात्रियों में मची अफरा तफरी, आग की लपटों में 4 यात्री झुलसे

बड़ी खबर – दिल्ली जा रही चलती ट्रेन में अचानक हुआ विस्फोट, यात्रियों में मची अफरा तफरी, आग की लपटों में 4 यात्री झुलसे

By Newsdesk Admin
29/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। रोहतक से दिल्ली जा रही सवारी रेल गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट होने के बाद से एक बोगी में आग लग गई। आगजनी में चार यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में एक व्यक्ति के पास गंधक-पोटाश में विस्फोट हाेने की बात सामने आई है। दिल्ली से भी एक टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में पूछताछ की। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार रोहतक रेलवे स्टेशन से सवारी गाड़ी करीब चार बजकर बीस मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। जब ट्रेन सांपला स्टेशन के थोड़ा आगे बड़ी तो अचानक एक बोगी में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फाेट के बाद आग लगने से चार यात्री झुलस गए। विस्फाेट के बाद रेलगाडी को रोका गया और चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। रेलगाड़ी में विस्फोट की सूचना मिलने पर सांपला पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच रोहतक से भी आरपीएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कोई यात्री पॉलोथीन में काफी मात्रा में गंधक पोटाश लेकर सफर कर रहा था और गंधक पोटाश में ही विस्फोट हुआ जिसके कारण ट्रेन की बोगी में लगी आग पर फायर कर्मियाें ने काबू पाया। दिल्ली से भी बम निरोधक टीम को मामले की सूचना दी गई है। विस्फोट के चलते काफी देर तक रेल गाड़ी को खड़ा रखा गया, बाद में पुलिस ने उसे दिल्ली के लिए रवाना किया।

रेलवे जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी, शुरुआती जांच में गंभीर पदार्थ नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सांपला में हुए ट्रेन हादसे के बाद स्टेशन का दौरा करके जीआरपी अधिकारियों से रिपोर्ट ली है।

बिलासपुर: पेट दर्द में लगाया गया अबॉर्शन का इंजेक्शन, महिला का हुआ गर्भपात, परिजनों का हंगामा..
नवा रायपुर में बनेगा भारत का पहला AI डेटा सेंटर, ₹1000 करोड़ का निवेश, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार…
Saranda Sanctuary Protest : सारंडा सेंचुरी पर आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, 25 अक्टूबर को आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान
Illegal liquor sale behind the paan cart : पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Electricity Bill Hike in Durg: लालटेन के साथ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण
Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण

महिला कबड्डी में भारत की जीत (Asian Games…

Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी
Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी

भिलाई में भारतीय ज्ञान परम्परा (Indian Knowledge Tradition)…

Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद
Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद

बाढ़ का अलर्ट (Baloda Bazar Flood Alert) देखते…

Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू
Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू

लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने…

Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?