CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Government Formation : विधानसभा स्पीकर के पद को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म!

Bihar Government Formation : विधानसभा स्पीकर के पद को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म!

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
Bihar Government Formation
Bihar Government Formation

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Government Formation) में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एनडीए की ओर से सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी अध्यक्ष का पद बीजेपी के ही पास रहेगा।

Contents
  • यह दिग्गज नेता बन सकता है स्पीकर
  • दिल्ली से लेकर पटना तक मुलाकातों का दौर जारी

यह दिग्गज नेता बन सकता है स्पीकर

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अपने वरिष्ठ नेता और लगातार नौवीं बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले प्रेम कुमार को स्पीकर का पद सौंप सकती है। दरअसल, सोमवार को प्रेम कुमार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्हा ने स्पीकर पद के लिए उनके नाम का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मैं भी स्पीकर रहा हूं। प्रेम कुमार सदन में बीजेपी के सबसे सीनियर लीडर हैं। उम्मीद है प्रेम कुमार जी सदन को अच्छे से चलाएंगे। पार्टी जो भी भूमिका तय करेगी, उनका स्वागत है।”

विजय सिन्हा के इस बयान के बाद प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को और बल मिला। वहीं, प्रेम कुमार ने अपने स्पीकर बनने की खबरों पर कहा कि पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी, उसे वो निभाएंगे।

पहले ये कहा जा रहा था कि बीजेपी के अलावा जेडीयू भी स्पीकर का पद चाहती थी। लेकिन, अब ये माना जा रहा है कि जेडीयू ने इस पद को बीजेपी को देने पर अपनी सहमति जता दी है।

दिल्ली से लेकर पटना तक मुलाकातों का दौर जारी

वहीं, आज (मंगलवार) जेडीयू के ललन सिंह और संजय झा की दिल्ली में अमित शाह जेपी नड्डा से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात कैबिनेट बंटवारे को लेकर हुई है। उधर, जीतन राम मांझी ने हम पार्टी के विधायक दल के नेता प्रफुल्ल मांझी के साथ सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इन मुलाकातों से साफ है कि जल्द ही कैबिनेट का गठन हो सकता है। साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी फैसला आ सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से कमजोर बेटे की कस्टडी अमेरिकी मां को सौंपी, पिता को दिया ये आदेश
भारत से दो दिन की जंग, कंगाल हुआ पाकिस्तान! विश्व बैंक से लगाई मदद की गुहार
उपचुनाव :लुधियाना वेस्ट में जीत पर AAP ने निकाला रोड शो
Gondwana Ganrajya Party Setback : बलरामपुर में बदला सियासी समीकरण: गोंगपा छोड़ 15 नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
मुकेश चंद्राकर गंगा घाट बैकुंठ धाम में डुबकी लगाकर अपने तन मन को पवित्र करें-राजेंद्र अरोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?