CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-पानी के साथ गिरेगा ठनका! पटना, दरभंगा सहित आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-पानी के साथ गिरेगा ठनका! पटना, दरभंगा सहित आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

बिहार , 08 मई 2025 :

Bihar Weather News 08 May 2025: बिहार में आज (गुरुवार) आंधी-पानी के साथ ठनका (वज्रपात) गिर सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पटना सहित 13 जिलों में इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई कि गुरुवार तड़के से सुबह 8 बजकर 27 मिनट तक पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सारण, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के कुछ-कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. वज्रपात की संभावना है. इन जिलों के कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है.

पटना सहित कई जिलों में आज सुबह से बद्रीनुमा मौसम बना हुआ है. उम्मीद की जा रही है कि आज भी तापमान सामान्य रहेगा. बहुत ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं होगा. हालांकि मौसम विभाग की ओर से बीते बुधवार की शाम को जो रिपोर्ट दी गई थी उसके अनुसार आज से अगले पांच दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई थी. देर रात ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

कल से बदल सकता है कुछ दिनों के लिए मौसम

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में शुक्रवार से मौसम कुछ दिनों के लिए बदल सकता है. धूप और गर्मी से हाल बेहाल हो सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के आंकड़ों के अनुसार कल (शुक्रवार) से तापमान बढ़ने की संभावना है. हीट वेव की स्थिति रह सकती है. बिहार के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है. ऐसे में बदलते मौसम के बीच सावधान रहने की भी जरूरत है.

34 से 36 डिग्री रहा बिहार का औसत तापमान

बीते बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी पटना में 4.2 डिग्री पारा बढ़ा है. अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो रोहतास के डेहरी में 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा. बुधवार को राज्य का औसत तापमान 34 से 36 डिग्री के करीब रहा.

वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान मधेपुरा में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि बुधवार की सुबह में वर्षा नहीं हुई लेकिन दोपहर के बाद दक्षिण बिहार के कई जिलों में हल्की वर्षा हुई. इनमें गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद है.

संभल हिंसा के 180 दिन: बदल गया जिले का नक्शा, मंदिर खुले, प्रतिमाएं लगीं और बनीं नई चौकियां
Cannabis Supply Network Jagdalpur: नशे का जाल टूटा, युवाओं को गांजा बेचने वाली महिला धराई
गोंडा BJP अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पर एक्शन, पार्टी से निष्कासन पत्र जारी
शवयात्रा को घुटनों तक भरे पानी में ले जाना पड़ा, पंचायत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
रायपुर के कारोबारी ने चलती कार से फेंकी लाश, ड्रग्स ओवरडोज का दावा, नशे में मिली एक युवती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Truck Battery Theft
Truck Battery Theft : रिसदा के ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड…

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

Minor Murder
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर…

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

Premanand Ashram Dress Code
Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

Premanand Ashram Dress Code :इन संभावित बदलावों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?