CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Chain Snatching Gang Busted : किराए का मकान लेकर करते थे रेकी, चेन लूटने वाले 6 बदमाश पकड़े गए

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted : किराए का मकान लेकर करते थे रेकी, चेन लूटने वाले 6 बदमाश पकड़े गए

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले इंटर-स्टेट गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले शहर में किराए का मकान लिया और रेकी करने के बाद सुबह के समय अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दिया। गिरोह के 3 सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। (Bilaspur Chain Snatching Gang Busted)

Contents
  • CCTV फुटेज से मिला सुराग, 6 आरोपी गिरफ्तार : Bilaspur Chain Snatching Gang Busted
  • रेकी कर वारदात को अंजाम देता था गिरोह
  • स्थानीय युवक बना गिरोह का मददगार : Bilaspur Chain Snatching Gang Busted
    • ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
  • शहर में तीन वारदात, संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गईं : Bilaspur Chain Snatching Gang Busted
    • इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों से एक बाइकर्स गैंग सक्रिय था, जो सुबह के समय अकेली महिलाओं को देखकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरोह ने एक के बाद एक तीन वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं था। आरोपी अलग-अलग राज्यों में जाकर स्थानीय सहयोगियों की मदद से ठहरते थे। वहां भी महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट करते थे।

CCTV फुटेज से मिला सुराग, 6 आरोपी गिरफ्तार : Bilaspur Chain Snatching Gang Busted

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे दर्जनों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक बिना नंबर की संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी। इसी बीच सिरगिट्टी क्षेत्र में एक महिला से मारपीट कर चेन लूटने की घटना भी सामने आई।

इससे पहले तोरवा क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात हुई थी। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की गतिविधियों का मिलान करने पर पुलिस को एक ही गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि मिली। जांच में मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रेकी कर वारदात को अंजाम देता था गिरोह

जांच में पता चला कि गिरोह खासकर रूप से उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो सुबह टहलने निकलती थीं, घर के बाहर सफाई करती थीं या अकेली रहती थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का तरीका बेहद सुनियोजित था।

वे पहले इलाके की रेकी करते, फिर महिलाओं की दिनचर्या और आवाजाही पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही बिना नंबर की स्कूटी से पहुंचकर झपट्टा मारते और कुछ ही सेकंड में फरार हो जाते थे।

स्थानीय युवक बना गिरोह का मददगार : Bilaspur Chain Snatching Gang Busted

जांच के दौरान पुलिस गणेश नगर, सिरगिट्टी निवासी नवीन साहू तक पहुंची। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने ओडिशा निवासी साथियों को बिलासपुर बुलाया था। वह आरोपियों को अपने घर में ठहराने के साथ स्थानीय स्तर पर उनकी मदद भी कर रहा था।

इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

  • दूसरे राज्यों से आकर शहर में अस्थायी ठिकाना बनाते थे।
  • स्थानीय सहयोगियों से इलाके और संभावित शिकार की जानकारी जुटाते थे।
  • सुबह या सुनसान समय में महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखते थे।
  • पहचान छिपाने के लिए बिना नंबर की स्कूटी का इस्तेमाल करते थे।
  • वारदात के बाद मुख्य सड़कों और हाईवे के रास्ते तुरंत फरार हो जाते थे।
  • एक ही दिन में कई इलाकों की रेकी कर अगले कुछ दिनों में वारदात को अंजाम देते थे।

शहर में तीन वारदात, संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गईं : Bilaspur Chain Snatching Gang Busted

पूछताछ में आरोपियों ने तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई तीन वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मामले में लूट और चेन स्नैचिंग के अलावा संगठित अपराध तथा आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं भी जोड़ी हैं।

इससे आरोपियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की सफेद स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  • शिव सिंह (28), निवासी बसंती कॉलोनी, थाना उदित नगर, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)
  • शक्ति प्रसाद (20), निवासी एसटीआई चौक के पास, गंगाधर नगर, थाना रघुनाथपाली, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)
  • नवीन साहू (32), निवासी गणेश नगर, ज्योति मेडिकल स्टोर के पास, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर
  • प्रमोद सिंह (30), निवासी रायभोगा, थाना रायभोगा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)
  • अतुल मुंडा (18), निवासी सिगमेड़ा, थाना उदितपुर (ओडिशा)
  • बसंता खड़िया (20), निवासी ग्राम बोड़पोड़ा, जिला संबलपुर (ओडिशा), वर्तमान पता गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर
Etawah Murder Case : कोचिंग के रास्ते से मौत तक, UPSC अभ्यर्थी मनीष का अपहरण कर की गई हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
E20 Fuel : विवाद में मारुति सुजुकी का बड़ा कदम, आयोग के आदेश को देगी चुनौती
Inaugurate Registration Department : मुख्यमंत्री कल करेंगे पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ
IGKV Paper Leak Case : 5 हजार में बिकता था पेपर? WhatsApp पर PDF मिलने का छात्रों ने किया दावा
Juvenile Home Escape : बाल संप्रेषण गृह से भागे सात अपचारी बालक, पुलिस ने 24 घंटे में सभी को धरदबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?