सीजी भास्कर, बिलासपुर, 19 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही किसानों के सामने रकबा पंजीयन की गड़बड़ी (Bilaspur Dhan Registration Error) बड़ी परेशानी बन गई है। बिलासपुर जिले के पौंसरा और सेमरताल धान खरीदी केंद्रों में 1,128 किसानों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने का दावा किया गया है। कहीं किसानों का रकबा शून्य दर्ज है, तो कहीं वास्तविक जमीन से कम रकबा दिख रहा है। इस समस्या को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रशासन को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Nursing Officers Strike : ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग पर नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल, 3 दिन का अल्टीमेटम
दो खरीदी केंद्रों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने पौंसरा और सेमरताल धान खरीदी केंद्रों के आंकड़े सामने रखे। उनके मुताबिक, पौंसरा केंद्र में कुल 804 पंजीकृत किसानों में से 714 प्रभावित हैं। इनमें 94 किसानों का रकबा शून्य दर्ज है। वहीं, सेमरताल केंद्र में कुल 920 पंजीकृत किसानों में से 414 किसानों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी बताई गई है। यहां 98 किसानों का रकबा शून्य दर्ज है। इस तरह दोनों केंद्रों के कुल 1,724 पंजीकृत किसानों में से 1,128 किसानों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का दावा किया गया है। दोनों केंद्रों को मिलाकर 192 किसानों का रकबा शून्य दर्ज बताया गया है।
यह भी पढ़ें : Dawood Ibrahim House Demolition : दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, मस्जिद को नहीं छुआ; भारी पुलिस बल तैनात
डिजिटल रिकॉर्ड की गड़बड़ी से अटकी धान खरीदी
किसानों का कहना है कि खेतों में दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करने के बाद अब अपनी ही उपज बेचने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डिजिटल गिरदावरी, भुइयां पोर्टल, एग्रीस्टैक, किसान पहचान पत्र और पीवी ऐप में गलत जानकारी दर्ज होने से परेशानी बढ़ी है। किसी किसान का रकबा शून्य दिख रहा है, तो किसी की जमीन का वास्तविक रकबा कम दर्ज है। फसल से जुड़ी जानकारी में त्रुटि के कारण भी किसान अपनी पूरी उपज बेचने से वंचित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Amit Baghel Bail : सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत, 14 मामलों में नियमित जमानत; रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी हटी
बेलतरा के दूसरे केंद्रों की जांच की मांग
कांग्रेस ने आशंका जताई है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के दूसरे धान खरीदी केंद्रों में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है। संगठन ने पूरे क्षेत्र के रिकॉर्ड की जांच कराने, गलत रकबे में तत्काल सुधार करने और प्रभावित किसानों को उनकी पूरी उपज बेचने का अवसर देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Cyclone Akvan Alert : 10 राज्यों में चक्रवात का खतरा, आंध्र-ओडिशा तट पर टकराने की आशंका; छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार
कर्ज चुकाने की उम्मीद पर रिकॉर्ड की गड़बड़ी भारी
विजय केशरवानी का कहना है कि किसान बीज, खाद, कीटनाशक और खेती की दूसरी जरूरतों के लिए सहकारी बैंकों से कर्ज लेते हैं। फसल तैयार होने के बाद धान बेचकर कर्ज चुकाने और परिवार की जरूरतें पूरी करने की उम्मीद रहती है। लेकिन रकबा शून्य या कम दर्ज होने से किसान अपनी उपज बेचने में परेशान हो रहे हैं।
कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ और रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया, तो किसानों के साथ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पूरे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन शुरू करने की बात भी कही गई है।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी



