CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Fire Accident : घर में भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान; दमकल को डेढ़ घंटे लगे

Bilaspur Fire Accident : घर में भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान; दमकल को डेढ़ घंटे लगे

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
Bilaspur Fire Accident
Bilaspur Fire Accident

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। शहर के टिकरापारा क्षेत्र की मूर्ति गली सोमवार रात आग की भयावह (Bilaspur Fire Accident) घटना से दहल गई। सौरभ प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा के घर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में दरवाजे से उठी आग पूरे मकान में फैल गई। उस समय घर के अंदर महिलाएँ और बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने पीछे की बालकनी से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

Contents
  • रात 8 बजे मची अफरातफरी
  • दो बड़ी दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में काबू किया आग
  • घनी बस्ती, खतरा था आग फैलने का
  • शॉर्ट सर्किट या दिया? कारण स्पष्ट नहीं

रात 8 बजे मची अफरातफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 8 बजे घर के मुख्य दरवाजे से आग की लपटें तेजी (Bilaspur Fire Accident) से उठीं। कुछ ही सेकंड में आग भीतर के कमरों तक पहुंच गई। धुआँ और लपटें देखकर घर के लोग घबराकर पीछे के रास्ते से बाहर निकले। मोहल्ले के लोगों ने पाइप से पानी डालते हुए आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही तत्काल नगर सेना के दमकल विभाग को सूचना दी।

दो बड़ी दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में काबू किया आग

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो बड़ी गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। आग इतनी भयावह थी कि पूरी टीम को उसे नियंत्रित करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर की ऊपरी मंजिल में रखा लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया।

घनी बस्ती, खतरा था आग फैलने का

मूर्ति गली बेहद संकरी और घनी आबादी वाला इलाका है। जिस घर में आग (Bilaspur Fire Accident) लगी, उसके आसपास के मकान एक-दूसरे से सटे हुए हैं। यदि आग थोड़ी और फैलती, तो पूरे इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। कई गलियाँ इतनी तंग हैं कि दमकल पहुँच भी नहीं पाती।

शॉर्ट सर्किट या दिया? कारण स्पष्ट नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार आग का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि दरवाजे पर रखे दिए से आग लगी है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में आयोग के अध्यक्ष बदले, नए सिरे से बांटे गए पद, CM ने दी प्रभार में बदलाव की जानकारी
Tyres cheap rates fraud : कारोबारी से 2.17 लाख ठगे, दुकान तक माल पहुंचा कराया ऑनलाइन भुगतान
New Train Service : रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर शुरू, यात्रियों को मिला सस्ता और सुगम सफर का तोहफा
Youth selling illegal liquor arrested : भिलाई में नहर किनारे अवैध शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा, देखिए विडियो
“सरकार खत्‍म कर दे पटवारी का पद” 🛑 नाराज पटवारियों का अल्‍टीमेटम, कहा – “मांगें नहीं मानी तो अनिश्चिकालीन हड़ताल”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?