CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur minor gang rape case : रेलवे स्टेशन ले जाकर वारदात, नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में 3 आरोपी घिरे

Bilaspur minor gang rape case : रेलवे स्टेशन ले जाकर वारदात, नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में 3 आरोपी घिरे

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की गर्लफ्रेंड से गैंगरेप किया गया है। बॉयफ्रेंड उसे बाइक पर घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से 2 दोस्त मौजूद थे। बाद में तीनों ने मिलकर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। (Bilaspur minor gang rape case)

Contents
  • आरोपियों की एज 13 से 16 साल के बीच
  • केस- 2 शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का किया रेप : Bilaspur minor gang rape case
  • चाकू दिखाकर दी थी धमकी

वहीं, एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने 15 साल की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर होटल ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया और किसी को चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

केस- 1 बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग किया गैंगरेप : Bilaspur minor gang rape case

पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की नाबालिग छात्रा ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 5 मई वह अचानक लापता हो गई। रिश्तेदारों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। 7 मई की रात 10 बजे पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया और रिश्तेदारों की जानकारी दी।

महिला पुलिसकर्मियों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने आप-बीती सुनाई। जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड उसको घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद वे लोग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे।

आरोपियों की एज 13 से 16 साल के बीच

जहां बॉयफ्रेंड के 2 दोस्त पहले से मौजूद थे। सुनसान जगह ले जाकर तीनों ने बारी-बारी रेप किया। आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस मामले में टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

केस- 2 शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का किया रेप : Bilaspur minor gang rape case

दूसरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जहां प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने दिसंबर 2025 में अपनी ही 15 साल के छात्रा से रेप किया है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महीनों से डरी-सहमी नाबालिग छात्रा ने अब रिश्तेदारों को आपबीती बताई है।

थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता निजी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा है, उसी स्कूल में देवरीखुर्द का रहने वाला युवक राहुल बांगरू शिक्षक के पद पर कार्यरत था। पढ़ाने के दौरान ही आरोपी की नीयत छात्रा पर बिगड़ गई। उसने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया, उससे बातचीत करने लगा।

चाकू दिखाकर दी थी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात दिसंबर महीने की है। एक दिन आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया और होटल पहुंचा। जहां उसने रेप किया। वारदात के बाद जब छात्रा रोने लगी, तो आरोपी शिक्षक ने जेब से चाकू निकाल लिया।

उसने छात्रा की गर्दन पर चाकू अड़ाकर धमकी दी। इस पूरे मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Reliance Russian Oil Deal: अमेरिकी दबाव के बाद बदली रणनीति, रिलायंस ने फिर खोला रूस से सस्ते तेल का रास्ता
कांग्रेस पार्षद के विजय जुलुस में भाजपा नेता के घर पत्थरबाजी, अध्यक्ष और समर्थक पहुंचे थाने, चुनावी जोश या साजिश… जांच में जुटी पुलिस
Chhattisgarh Budget Session: बजट सत्र की आज से शुरुआत, सदन में गूंजेंगे आर्थिक एजेंडे
Big Break : MP में यह कैसी दरिंदगी 🛑 आर्मी कॉलेज के ट्रेनी अफसरों से मारपीट 🛑 10 लाख की मांगी फिरौती, एक महिला दोस्त के साथ गैंगरेप
Chhattisgarh Elephant Viral Video : मौत से खिलवाड़, पत्थर मारकर हाथी को उकसाने का खौफनाक वीडियो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahua Products Success Story
Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़…

Chandrahasi­ni Arogya Dham
Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले के…

Dhamtari Drone Farming
Dhamtari Drone Farming : धमतरी बना पहला जिला, PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में कृषि…

Ram-Nami Documentary
Ram-Nami Documentary : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में चमकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?