CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP में चोरी करते पकड़े गए BJP पार्षद, CISF ने कार से बरामद किया 220 किलो तांबे का तार

BSP में चोरी करते पकड़े गए BJP पार्षद, CISF ने कार से बरामद किया 220 किलो तांबे का तार

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक-33 के भाजपा पार्षद परमेश्वर कुमार उर्फ पिंटू भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी करते पकड़ाया है। बीएसपी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात CISF ने पार्षद को दूसरे बीएसपी कर्मी का गोटपास उपयोग कर कापर चोरी करते गिरफ्तार कर भट्ठी पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने गुपचुप तरीके से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू किसी दूसरे बीएसपी कर्मी का गेट पास लेकर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ भिलाई स्टील प्लांट के अंदर घुसा था। वो अपना कार को लेकर अंदर गया और वापस आते समय कार में 220 किलोग्राम कॉपर की तार चोरी कर कार में रख लिया था।

वहां से वापस आते समय सीआईएसएफ के जवानो ने कार को रोका और चेकिंग की तो उसके पास से 1 लाख 32 हजार रुपए कीमत का 220 किलो तांबा जब्त किया गया। इसके बाद जवानों ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर भट्ठी थाना ले गए और पुलिस के हवाले किया।

कार में 220 किलो तांबा मिला

भट्ठी टीआई राजेश साहू ने बताया कि, सीआईएसएफ ने परमेश्वर कुमार को उनके हवाले किया है। उन्होंने उनकी गाड़ी की जब्ती भी करवाई है, उस कार में लगभग 220 किलो तांबे के तार भरा हुआ था। पुलिस ने पार्षद व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निगम में एमआईसी मेंबर भी रह चुका है पार्षद

आरोपी पार्षद परमेश्वर उर्फ पिंटू ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निगम का पार्षद चुनाव जीता था। इसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गया। कांग्रेस की शहर सरकार होने से उसे एमआईसी सदस्य बना दिया गया। इसके बाद जब प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई तो पिंटू ने भाजपा प्रवेश कर लिया।

पुलिस ने गुपचुप तरीके से भेजा जेल

दुर्ग पुलिस जब भी कोई आरोपी को गिरफ्तार करती है तो उसका फोटो वीडियो के साथ एक प्रेस रिलीज जारी करती है। इस मामले में पुलिस ने गुपचुप तरीके से कार्रवाई की। पुलिस ने ना तो पार्षद पिंटू की फोटो और वीडियो जारी किया ना ही उसने इसके बारे में कोई प्रेस रिलीज शेयर किया।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  1. परमेश्वर कुमार ऊर्फ पिंटू (37 साल) निवासी रिसाली बस्ती वार्ड 33 शिव चौक रिसाली थाना नेवई
  2. लक्ष्मी तांडी (37 साल) निवासी ग्राम जोरातराई शीतला पारा, थाना उतई
  3. हर्ष देशमुख ऊर्फ पुष्पेंद्र ऊर्फ चाकलेटी (22 साल) निवासी स्टेशन मरोदा थाना नेवई
  4. योगेश विश्वकर्मा (26 साल) निवासी स्टेशन मरोदा शंकर पारा स्टेशन के पास नेवई
Korea Police Transfer : कोरिया पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले
Raghav Chadha’s security withdrawn : पंजाब सरकार ने राघव की सुरक्षा छीनी
PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल
Vedanta Industrial Accident Inquiry : वेदांता प्लांट हादसे में 17 मौतें, कांग्रेस बोली- ‘हादसा नहीं हत्या’!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?