CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को सुपेला घड़ी चौक पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों के कायराना हमले की निंदा

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को सुपेला घड़ी चौक पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों के कायराना हमले की निंदा

By Newsdesk Admin
07/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को सोमवार की रात सुपेला के घड़ी चौक पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित हो श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन और जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने केंडल जला कर शहीद वीर जवानों का स्मरण कर नक्सलियों के कायराना हमले की निंदा की।

https://www.facebook.com/share/r/19VYqKyqQB/?mibextid=oFDknk

कल रात पटना सामाजिक बैठक से भिलाई लौटे विधायक सेन ने केंडल जला कर रात्रि साढ़े 10 बजे सुपेला चौक पर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि कल बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में बुधराम कोरसा पिता पाण्डू कोरसा डीआरजी, सोमड़ू वेट्टी पिता सन्नू वेट्टी बस्तर फाईटर्स, सुदर्शन वेट्टी पिता आशाराम बस्तर फाइटर्स, सुबरनाथ यादव पिता श्रीधर यादव बस्तर फाइटर्स, हरीश कोर्राम पिता गोन्डू बस्तर फाइटर्स, डूम्मा मरकाम पिता आयतु मरकाम डीआरजी, पण्डरू राम पोयाय पिता स्व. जोगा पोयाम डीआरजी, बामन सोढ़ी पिता स्व. हड़मा सोढ़ी डीआरजी सहित 8 जवान और वाहन चालक सिविलियन तुलेश्वर राना शहीद हो गए हैं।

श्री सेन ने कहा कि ज्वाइंट ऑपरेशन पूरा कर जवान वापस लौट रहे थे तभी दोपहर करीब सवा 2 बजे बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। विस्फोट में हमारे 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए हैं। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यहां शांति बहाल होगी।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशी भगत, दीपक भोंडेकर, तरूण सिंह, शंकर लाल देवांगन, खिलावन साहू, अरविंद जैन, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, विजय जायसवाल, पार्षद चंदेश्वरी बांधे, मोतीलाल श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, विजय वर्मा, विनय सेन, अवतार सिंह, विवेक सेन, सतबीर सिंह, मुन्ना लाल कुकरेजा, बाल्मिकी सोनी, संजय साहू, शिवकुमार पटेल, सतीश सिंह, पवन सिंह, रमेश सिंह, कुबेर शर्मा, मुरलीधर गुल्हाने, अनुज यादव, खूबलाल साहू, आलोक जैन, दिनेश चुरहे, मनीष सिंह, गुरमीत सिंह, संजय सिंह राठौर, मुखविंदर सिंह, रमाकांत गुप्ता, संदीप सिंह, गुरमीत सिंह, दविंदर पाल, राजेश चौधरी, नंदू टंडन, रवि राजपूत, गुरूमुख सिंह, नागेंद्र सिंह, सूर्यकांत बघेल, देवेंद्र सिन्हा, इरफान खान, हर्षित राजपूत, रामा राव, लक्ष्मण चौधरी, सचिन ताम्रकार, हरबंश सिंह, नरेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल सहित अनेक भाजपा, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

NIA की जांच में खुलासा, माओवादियों ने हमले के लिए Dummy Camp बनाकर ली थी विशेष ट्रेनिंग
भिलाई के व्यवसायी से ठगी, 10 हजार में खरीदी पेन ड्राइव, सभी में अंदर स्टोरेज चिप ही नहीं, प्लानिंग के साथ दो युवकों ने पहनाई टोपी
CG Breaking : गंभीर अपराधों में सजा काट रहे 22 बंदी जेल से फरार, पैरोल पर छोड़ा गया था किंतु अब तक नहीं लौटे, जेल प्रशासन में हड़कंप, छत्तीसगढ़ के इस केंद्रीय जेल का मामला
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला -‘रात में घरों में घुसने का पुलिस को कोई अधिकार नहीं’ हिस्ट्रीशीटरों को भी राहत…!
Supreme Court Ramleela Case : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, टूंडला स्कूल ग्राउंड में फिर से गूँजेगी रामलीला, हाईकोर्ट का आदेश पलटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?