CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP महिला नेता के पति की गुंडागर्दी कैमरे में कैद, लोहे की रॉड से युवक को पीटा

BJP महिला नेता के पति की गुंडागर्दी कैमरे में कैद, लोहे की रॉड से युवक को पीटा

By Newsdesk Admin 16/07/2025
Share

मुरादाबाद (UP), 16 जुलाई –
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बीजेपी महिला नेता के पति की दबंगई का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलेआम एक युवक को लोहे की रॉड और डंडे से बीच सड़क पर पीटता नजर आ रहा है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

Contents
BJP ब्लॉक प्रमुख के पति का नाम आया सामनेवायरल वीडियो से मचा हड़कंपपुलिस ने दर्ज की FIR, दोनों पक्षों से पूछताछकांग्रेस का सरकार पर हमला

BJP ब्लॉक प्रमुख के पति का नाम आया सामने

घटना मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र की है। वीडियो में जिस शख्स को पीटते देखा गया, उसका नाम चिंटू है। और हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि स्थानीय बीजेपी ब्लॉक प्रमुख की पति वीर सिंह सैनी है। उनके साथ उनका ड्राइवर और एक अन्य सहयोगी भी शामिल था।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीनों ने मिलकर चिंटू को लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से मारा। चिंटू बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर पीछे नहीं हटे।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

घटना का एक स्थानीय शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। वीडियो में सफेद कुर्ता-पाजामा पहने वीर सिंह सैनी को साफ पहचाना जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पीड़ित युवक को बुरी तरह पीट-पीटकर सड़क पर गिरा दिया गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR, दोनों पक्षों से पूछताछ

घटना के बाद दोनों पक्ष ठाकुरद्वारा थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया और पूछताछ की। वीर सिंह सैनी ने युवक पर 17 लाख रुपये की ठगी और चाकू मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित युवक चिंटू ने कहा कि यह हमला महज दबंगई दिखाने के लिए किया गया।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही कानून को हाथ में लेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी? कांग्रेस ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर सीधा निशाना साधा है।

You Might Also Like

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Korba Murder Mystery Solved : डेढ़ साल पुराने ‘अंधेकत्ल’ का पर्दाफाश, प्रेमी ही निकला कातिल, जंगल में गला घोंटकर की थी प्रेमिका की हत्या

Newsdesk Admin 16/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Raigarh Crime News : रायगढ़ की शिव शक्ति…

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर के पॉश…

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Kanan Pendari Bilaspur News : बिलासपुर के कानन…

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Sakti Police Raid :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में…

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

11/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?