CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJYM वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विनय ने लगाया शिविर, PM मोदी के जन्मदिवस पर 300 यूनिट रक्त दान

BJYM वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विनय ने लगाया शिविर, PM मोदी के जन्मदिवस पर 300 यूनिट रक्त दान

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को पूरे देश में भाजपा का सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जारी रहेगा।

Contents
  • जन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण – विनय सेन
  • सेवा पखवाड़ा की स्वच्छता अभियान से हुई शुरुआत – पुरूषोत्तम देवांगन

सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न जनसेवा के कार्यक्रम होने हैं। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्नवान, भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के निर्देश, वैशाली नगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर विशल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष विनय सेन ने बताया कि शिविर में युवा मोर्चा सहित महाविद्यालयीन युवक-युवतियों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया।

सुबह 11 बजे से रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर-1) कैंपस में रक्तदान शिविर में शाम 5 बजे तक लगभग 3 सौ से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। जबकि लगभग 500 युवाओं ने पंजीयन कराया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट से सम्मानित किया गया।

जन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण – विनय सेन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय सेन ने कहा कि युवाओं का मोदीजी के जन्मदिवस पर इतनी बड़ी संख्या में किया जा रहा रक्तदान एक तरह से जन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है जो कि लोगों को एकजुट कर जीवन बचाने का संदेश दे रहा है।

रक्तदान करने वाले युवाओं को नि:शुल्क हेलमेट भेंट करते हुए उनसे हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने की अपील की जा रही है। साथ ही जन सेवा के इस अभियान में भाग लेने और मानवता की शक्ति बनने के लिए उनको प्रोत्साहित भी किया गया।

सेवा पखवाड़ा की स्वच्छता अभियान से हुई शुरुआत – पुरूषोत्तम देवांगन

रक्तदान शिविर में पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने बताया कि आज सुबह स्वच्छता अभियान के साथ ही सेवा पखवाड़ा का वैशाली नगर विधानसभा में विधायक रिकेश सेन द्वारा शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा 02 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

प्रतिदिन गांधी जयंती तक अलग-अलग जनसेवा और जन स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय सेन के नेतृत्व में मंडल की टीम ने रक्तदान शिविर लगाया जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदान कर युवाओं ने रक्त दान महा दान की परिकल्पना को साकार किया है।

👇 देखिए विडियो

Chhattisgarh Hindi Sahitya Parishad Raipur : गांवों की धड़कन सुनाती है किताब- ‘गांव अभी जीयत हे‘
CG News 🛑 Business School की वेबसाइट गलती से हुई ओपन 🛑 महिला से साढ़े 87 लाख की हो गई ठगी 🛑 राजस्थान के बैंक एकाउंट में रूपये हुए ट्रांसफर 🛑 एक आरोपी गिरफ्त में 🛑 दो फरार की सरगर्मी से तलाश
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 6 हजार 285 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द 🛑 BEd डिग्री धारकों को सुप्रीम झटका 🛑 छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के फैसले पर फिर लगी मुहर
स्कूल एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रही थी छात्रा, डांस हूटिंग रोकने वाले भाई पर चाकू से हमला, आरोपी को दुर्ग पुलिस ने दबोचा
Bhilai Open Pit Cow Death: केबल लाइन के लिए खोदा गड्ढा बना मौत का जाल, दुधारू गाय की जान गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Construction By Villagers
Road Construction By Villagers : 20 साल से नहीं मिली पक्की सड़क, अब खुद फावड़ा-कुदाल लेकर सड़क बना रहे ग्रामीण

सीजी भास्कर, 12 जून : महाराष्ट्र सीमा से…

Giriraj Singh Raipur Visit
Giriraj Singh Raipur Visit : छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीजी भास्कर, 12 जून : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह…

Police Custody Escape
Police Custody Escape : पुलिस कस्टडी से भागा गांजा तस्कर, ASI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

सीजी भास्कर, 12 जून : छत्तीसगढ़ के धमतरी…

Hit and Run Case 
Hit and Run Case  :  थाने के सामने बुजुर्ग को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर, 12 जून : बलौदाबाजार जिले के…

Public Toilet Encroachment
Public Toilet Encroachment : शौचालय तोड़ा, कब्जा शुरू! रायगढ़ में सरकारी संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद

सीजी भास्कर, 12 जून :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

ITMS E-Challan Rule : रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम बदला, अब कैमरा बोलेगा और कोर्ट सुनेगा

02/02/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

The wait for Diljit’s new film increases : ‘मैं वापस आऊंगा’ के ट्रेलर रिलीज की तारीख घोषित

14/05/2026
मनोरंजनराज्य

Bilaspur Police : बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे टीवी, बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज। नशे के खिलाफ जारी किए अपील वीडियो

08/04/2023
देश-दुनियाराज्य

महाकुंभ में कोई हादसा ही नहीं हुआ’, बोले UP के DGP प्रशांत कुमार, पहले मानी थी अपनी गलती

26/02/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?