CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूल में ब्लास्ट : एक छात्रा लापता, पांच आरोपी बाल न्यायालय में पेश!

स्कूल में ब्लास्ट : एक छात्रा लापता, पांच आरोपी बाल न्यायालय में पेश!

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 फरवरी।

Contents
  • छात्रा को बर्न एंड ट्रामा अस्पताल में कराया भर्ती
  • स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन मंगवाया था सोडियम
  • स्वजन कह रहे- सदमे में छात्रा, जल्दी ही थाने में होंगे पेश

सीजी भास्कर, 26 फरवरी। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सेंट पलोटी स्कूल के बाथरूम में सोडियम मेटल से ब्लास्ट के बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया है।

इधर, एक संदेही छात्रा की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्रा और उसके स्वजन शहर छोड़ चुके थे। पता चला है कि जल्द ही स्वजन छात्रा को लेकर खुद थाने पहुंचने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब है कि मंगला चौक स्थित सेंट पलोटी स्कूल में शुक्रवार को सुबह की पाली में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान करीब 10 बजे चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा बाथरूम गई। इसके कुछ ही देर बाद बाथरूम में ब्लास्ट हो गया।

छात्रा को बर्न एंड ट्रामा अस्पताल में कराया भर्ती

धमाके और छात्रा की चीख सुनकर आसपास के क्लास में मौजूद टीचर और छात्र वहां पहुंचे। उन्होंने घायल छात्रा को बाथरूम से निकालकर स्कूल के पास ही स्थित अस्पताल पहुंचाया। छात्रा के दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस गए थे।

इसे देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद झुलसी छात्रा को बर्न एंड ट्रामा अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे बर्न एंड ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन मंगवाया था सोडियम

इधर, स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। साथ ही घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने स्कूल पहुंचकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि स्कूल की ही छात्राओं और छात्रों ने सोडियम मेटल को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर किया था।

पार्सल मिलने के बाद उन्होंने तीन दिन की प्लानिंग के बाद इसे बाथरूम में रखा था। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने मामले में पांच विद्यार्थियों को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया। इधर, मामले में शामिल एक छात्रा स्वजन के साथ गायब हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

स्वजन कह रहे- सदमे में छात्रा, जल्दी ही थाने में होंगे पेश

पुलिस की टीम ने छात्रा के आसपास रहने वालों के माध्यम से छात्रा के स्वजन से संपर्क करने का प्रयास किया है। इसमें पता चला है कि घटना के बाद से छात्रा सदमे में है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अंदाजा नहीं था कि उसकी शरारत से किसी की जान पर बन आएगी।

छात्रा की स्थिति को देखते हुए स्वजन उसे बाहर लेकर गए हैं। उसकी स्थिति संभलते ही स्वजन खुद पुलिस से संपर्क कर उसे थाने में पेश कर देंगे। इस बीच पुलिस स्वजन की तलाश कर रही है।

Rajiv Bhavan Protest : राजीव भवन बवाल में 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, पथराव में 16 पुलिसकर्मी घायल
चलता-फिरता अस्पताल: अब नक्सली हमलों और आपदाओं में 200 मरीजों का तुरंत इलाज संभव
Water Resource Wastage : एक तरफ शहर में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, दूसरी तरफ सड़क पर बहता रहा लाखों लीटर पानी
Principal Show Cause Notice : स्कूल के प्राचार्य पर भारी गड़बड़ियों का आरोप, कलेक्टर ने थमाया नोटिस
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana : एम्स रायपुर में ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ का राष्ट्रीय समारोह, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?