CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bridge Absence Crisis: पुलिया न होने से महिला ने रास्ते में ही बच्चे को दिया जन्म

Bridge Absence Crisis: पुलिया न होने से महिला ने रास्ते में ही बच्चे को दिया जन्म

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
Bridge Absence Crisis
Bridge Absence Crisis

सीजी भास्कर, 3 सितंबर। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत बड़सरा के आमाखोखा में बुधवार को पुलिया और पक्की सड़क के अभाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस खराब रास्ते और झांपी मांडा नाले पर पुलिया न होने के कारण बस्ती तक नहीं पहुंच पाई। इसी बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को स्वजन और ग्रामीणों ने झलगी (Bridge Absence) में बैठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया।

ग्राम की महिला मान कुंवर पति इंद्रदेव सिंह को भोर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची, मगर खराब रास्ते और पानी से भरे नाले की वजह से वाहन बीच में ही रुक गया। स्वजन और ग्रामीण महिला को किसी तरह झलगी में उठाकर एंबुलेंस की ओर ले जाने लगे, तभी प्रसव हो गया। बाद में सुरक्षा और सावधानी के लिए मां और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान ले जाया गया, जहां दोनों सुरक्षित हैं। ग्रामीण धर्मजीत सिंह, लिखन सिंह, राम प्रसाद सिंह और समय लाल सिंह ने बताया कि उनके पूर्वज 1949 में यहां बसे थे, लेकिन अब तक नाले पर पुलिया और पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ। बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है।

स्कूली बच्चे, मरीजों और आम लोगों को परेशानी Bridge Absence Crisis

स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को हर दिन इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए झांपी मांडा नाले पर पुलिया और पक्की सड़क का निर्माण किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क और पुलिया का निर्माण नहीं हुआ, तो किसी भी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, आमाखोखा मोहल्ले में लगभग एक माह पूर्व सुनीता पत्नी सोना सिंह को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी, और मुन्नी पत्नी धर्म सिंह की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस और महतारी एक्सप्रेस सेवा घर तक नहीं पहुंच पाई थी। तब भी ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से झांपी नाला पार कर एंबुलेंस तक पहुंचाया था, जिससे मोहल्लेवासी काफी परेशान हुए थे। इस पूरे मामले में (Bridge Absence) का असर साफ दिखा।

रायपुर में NSUI का थाने का घेराव, पुलिस पर जबरन FIR दर्ज करने का आरोप; जांच की बात कह रही पुलिस…
Ambikapur Jobs : रोजगार की बड़ी खबर: ITI पास युवाओं के लिए 7 नवम्बर को 100 पदों पर प्लेसमेंट कैंप
Sukma Bijapur ACB EOW Raid : डीएफओ, सहायक आयुक्त और दो शिक्षकों के घर एसीबी की रेड
Railway Station Accident : दर्दनाक हादसा, खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने की कोशिश में अधेड़ की मौत
Ajit Jogi Statue Controversy : पूर्व सीएम जोगी प्रतिमा प्रकरण पर भड़के अमित, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, ऐलान भी कर दिया…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?