CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSF Recruitment : बीएसएफ में निकली युवाओं के लिए 1121 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन करने का प्रोसेस

BSF Recruitment : बीएसएफ में निकली युवाओं के लिए 1121 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन करने का प्रोसेस

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
CRPF recruitment
CRPF recruitment

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF Recruitment) के तहत हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर (आरओ) और रेडियो मैकेनिक (आरएम) के कुल 1121 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, जो 23 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को इसी अवधि में आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और सभी उम्मीदवारों को इसके लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

क्या है पात्रता मानदंड

इस भर्ती प्रक्रिया (BSF Recruitment) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ पात्रता शर्तों का पालन करना आवश्यक है। सबसे पहले उम्मीदवार को फिजिक्स, केमिस्ट्री या मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके अतिरिक्त मैट्रिक के बाद संबंधित ट्रेड में दो साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित है, जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तक हो सकती है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 30 वर्ष की आयु तक छूट दी जाएगी। साथ ही आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त राहत भी प्रदान की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा। वहां होम पेज पर उपलब्ध करेंट रिक्रूटमेंट ओपनिंग सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “Apply Here” लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद बाकी विवरण भरकर आवेदन पत्र को सबमिट करना होगा। इसके पश्चात उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। इस तरह (BSF Recruitment) प्रक्रिया पूरी होगी।

बड़ी खबर! GST दरों में होगी कटौती? मोदी सरकार 12% स्लैब को 5% में लाने पर कर रही विचार, मिडिल क्लास को मिलेगी राहत
खुशखबरी…! रोजगार की बारिश और पूरे इलाके की कायापलट भी… जानें कहां सुजुकी 1200 करोड़ में बना रहा अपना प्लांट
CG Principal Counseling : प्राचार्य पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग 17 नवंबर से, एक हजार पदोन्नत प्राचार्य होंगे शामिल
Assistant Professor Recruitment Delay : सहायक प्राध्यापक के 625 पदों के लिए दो माह बाद भी विज्ञापन जारी नहीं
Anganwadi Recruitment : आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, महिलाओं के लिए आवेदन का मौका, तय तारीख तक भरना होगा फॉर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?