CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में सीवरेज लाइन पर अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चला, विधायक बोले- निगम की गुंडागर्दी नहीं चलेगी

भिलाई में सीवरेज लाइन पर अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चला, विधायक बोले- निगम की गुंडागर्दी नहीं चलेगी

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के भिलाई के गौतम नगर खुर्सीपार वार्ड 42 में अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर चला है। रविवार सुबह से निगम की टीम मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने 60 घरों को तोड़ने पहुंची। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

निगम के अधिकारियों ने पहले ही गौतम नगर में बुलडोजर चलाने की प्लानिंग कर ली थी। पूरी टीम सुबह 8 बजे गौतम नगर पहुंच गई थी। मकान तोड़ने के दौरान लोग सड़क पर उतरे, लेकिन पुलिस ने विरोध करने नहीं दिया।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि लोगों को मोहलत नहीं दी गई। बिना शिफ्टिंग के एक घर नहीं तोड़ने देंगे। यहां किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

निगम से 10 से ज्यादा बार मिला नोटिस

खुर्सीपार वार्ड 42 के पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि वहां नाले और मेन सीवरेज लाइन के ऊपर 250 से ज्यादा घर अतिक्रमण करके बना लिए गए हैं। निगम ने उन लोगों को 10 से ज्यादा बार नोटिस दिया है। इसके बाद भी लोग अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे थे। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

सीवरेज लाइन के 5 फीट एरिया को तोड़ेगा निगम

जानकारी के मुताबिक निगम की टीम मेन सीवरेज लाइन को क्लियर करने के लिए इसके दोनों तरफ 5-5 फीट एरिया में हुए अतिक्रमण को तोड़ेगा। इसके बाद इस नाले और सीवरेज लाइन को बनाया जाएगा। पार्षद विनोद सिंह का कहना है कि मेन सीवरेज लाइन एक बार बन गई तो खुर्सीपार की सीवरेज की समस्या आने वाले 50 सालों के लिए खत्म हो जाएगी।

बारिश के दिनों में लोगों के घरों में भरता है पानी

सीवरेज लाइन और नाले में अतिक्रमण होने से सबसे अधिक समस्या बारिश में होती है। यहां पानी का सही बहाव ना होने से पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस जाता है। यहां की सड़कें पानी में डूब जाती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

खुर्सीपार में टूटेंगे 200 से ज्यादा घर

निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम खुर्सीपार जोन 1 से शुरू किया है। यहां करीब 60-70 घर टूटेंगे। इसके बाद जोन 2 में करीब 80 घर और जोन तीन में 70-80 घर मिलाकर कुल 200 से ज्यादा बेजा कब्जा मकानों को तोड़ा जाएगा। ये सभी मकान मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने हुए हैं।

बिना नोटिस दिए मकान तोड़ दिए- देवेंद्र यादव

विधायक देवेंद्र यादव ने ​​​​​ कहा कि बिना नोटिस दिए मकान तोड़ दिए। बच्चों के साथ परिवार सो रहे थे। बुलडोजर लगाकर तोड़ा। सामान निकालने का भी मौका नहीं दिया। आपकी यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी। बिना मकान अलॉट किए कैसे मकान तोड़ दिए।

देवेंद्र यादव ने कहा कि कलेक्टर से मेरी बात हुई है। उन्होंने 4-5 मकान तोड़ने की बात कही है, लेकिन आप लोगों ने पूरे मकान तोड़ दिए। जब तक लोगों की शिफ्टिंग नहीं हो जाती, तब तक किसी का मकान नहीं टूटेगा। एक लाइन में बता दिया। गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।

हर साल फैल रहा पीलिया और डायरिया

नाले की सही से सफाई ना हो पाने से यहां का गंदा पानी सप्लाई की पाइपलाइन में घुसता है। इससे लोग गंदा पानी पीते हैं। इसके चलते हर साल यहां पीलिया और डायरिया की बीमारी फैलती है। अभी दो महीने पहले ही इस वार्ड में पीलिया फैला हुआ था।

Heatwave : बढ़ती गर्मी के बीच खास कार्यक्रम, लोगों को बताए जाएंगे लू से बचने के जरूरी तरीके
Chhattisgarh News: सुरक्षाबलों के एक्शन के बीच 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख का था इनाम
रायपुर में ढाई-साल की भांजी की गला काटकर हत्या:बहन की दूसरी शादी से था नाराज, सालभर के भांजे का भी ब्लेड से गला चीरा
Anderson Tendulkar Trophy : अहमदाबाद विमान हादसे के चलते एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला, जानिए नई तारीख
Pickup Accident Jashpur : छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाया जा रहा था गौवंश, पुलिस पीछा करते ही पलटी पिकअप, 3 गायों की मौत, तस्कर फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Global Destination
Chhattisgarh Tourism Global Destination : ग्लोबल टूरिज्म हब की रेस में छत्तीसगढ़, विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना

सीजी भास्कर, 21 मई : घने वनों की…

Dhamtari District Employment MoU
Dhamtari District Employment MoU : धमतरी से देशभर तक बनेगा रोजगार का सेतु, प्रशासन ने किया बड़ा करार

सीजी भास्कर, 21 मई : धमतरी जिले के…

New Assembly Building
New Assembly Building : मानसून सत्र से पहले सुधरेंगी कमियां, शीतकालीन सत्र तक विधानसभा को पूरी तरह ‘हाईटेक’ करने का अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ की नई…

Private School Fee Regulation : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का हंटर! कलेक्टर्स और GST अफसरों की टीमें करेंगी सीधे Raid

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ के प्राइवेट…

High Court Virtual Hearing
High Court Virtual Hearing : अब घर बैठे स्क्रीन पर ही सीधे आमने-सामने होंगे जज और वकील

सीजी भास्कर, 21 मई : भीषण गर्मी के…

You Might Also Like

Topper Girl
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डशिक्षा

Topper Girl : आंचल बाघ ने रचा इतिहास, पांचवीं बोर्ड में 95% के साथ टॉप टेन में जमाया स्थान

06/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमौसम

जून में झमाझम बारिश की उम्मीद, मौसम विभाग की भविष्यवाणी – सामान्य से अधिक होगी वर्षा

27/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

1 हजार का चिल्लर चाहिए? रायगढ़ में चुकाने होंगे 1030 रुपये, चेंबर अध्यक्ष बोले- शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी…

11/04/2025
ICAR Collaboration for Sustainable Farming
छत्तीसगढ़

ICAR Collaboration for Sustainable Farming : वैज्ञानिक साझेदारी से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ नया करार

27/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?