CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Crop Survey Chhattisgarh : खेती में डिजिटल क्रांति, 58 हजार युवाओं को मिला रोजगार

Digital Crop Survey Chhattisgarh : खेती में डिजिटल क्रांति, 58 हजार युवाओं को मिला रोजगार

By Newsdesk Admin
14/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल । छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र अब पारंपरिक ढर्रे से निकलकर हाईटेक (Digital Crop Survey Chhattisgarh) होने की राह पर है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टेक परियोजना के तहत राज्य में डिजिटल फसल सर्वेक्षण योजना एक नई क्रांति लेकर आई है। इस परियोजना ने न केवल खेती-किसानी को पारदर्शी बनाया है, बल्कि प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोल दिए हैं। राज्य सरकार के इस मॉडल की सफलता को देखते हुए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 104 करोड़ रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।

Contents
  • 85 प्रतिशत खसरों का हुआ डिजिटल पोस्टमार्टम
  • 79% किसानों की यूनिक फार्मर आईडी तैयार
  • 58 हजार युवाओं के हाथ में आया काम

85 प्रतिशत खसरों का हुआ डिजिटल पोस्टमार्टम

परियोजना की सफलता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खरीफ वर्ष 2025 के दौरान राज्य के 33 जिलों के 18,008 गांवों में व्यापक स्तर पर डिजिटल फसल सर्वेक्षण (Digital Crop Survey Chhattisgarh) किया गया। कुल 1 करोड़ 19 लाख से अधिक खसरों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें से 85 प्रतिशत खसरों का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में रबी फसल वर्ष 2026 का सर्वे कार्य भी 1 जनवरी से युद्धस्तर पर जारी है, जिसे मोबाइल ऐप के जरिए सटीक रूप से दर्ज किया जा रहा है।

79% किसानों की यूनिक फार्मर आईडी तैयार

एग्रीस्टेक परियोजना के तहत राज्य के करीब 40 लाख किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का लक्ष्य है। अब तक 31 लाख 68 हजार से अधिक किसानों का सत्यापन कर उनकी यूनिक फार्मर आईडी (Farmer ID – Digital Crop Survey Chhattisgarh) बनाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर खेती को सक्षम और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस आईडी से किसानों को भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

58 हजार युवाओं के हाथ में आया काम

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि यह योजना केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति दी है। खरीफ सीजन के दौरान सर्वेक्षण कार्य में प्रदेश के 58 हजार 335 ग्रामीण युवाओं को सर्वेयर के रूप में सीधा रोजगार (Employment through Digital Crop Survey Chhattisgarh) मिला है।

इन युवाओं को उनके कार्य के बदले लगभग 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब साल में दो बार (खरीफ और रबी) सर्वे होने से इन युवाओं को नियमित रोजगार के अवसर मिलते रहेंगे। तकनीक और कृषि का यह संगम छत्तीसगढ़ को देश के कृषि मानचित्र पर एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित कर रहा है।

Yoga Day resonates in 33 jails of Chhattisgarh : हजारों बंदियों ने किया योगाभ्यास
Mistreatment of third gender : थर्ड जेंडर के साथ बदसलूकी, लड़कों ने अश्लील इशारे किए, जवाब देने पर मारपीट की, FIR दर्ज
Police Line Drowning Tragedy : पुलिस लाइन तालाब में नहाते वक्त तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत
History-Sheeter Arrested : हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद
पेट्रोल पंप पर विवाद: भुगतान मांगने पर कर्मी से की गई बुरी तरह मारपीट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?