CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संभल में फल विक्रेताओं की दबंगई! पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

संभल में फल विक्रेताओं की दबंगई! पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मार्च: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं के बीच विवाद हो गया. इस दौरान देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे हाईवे पर हंगामा खड़ा हो गया. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और कई लोगों को हिरासत में लिया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के जनता पेट्रोल पंप के पास हुई. नखासा थाना इलाके के मंडली समसपुर गांव के श्रद्धालु एक बस में सवार होकर मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे. देर रात श्रद्धालुओं की बस हाईवे किनारे रुकी, जहां वे फल खरीदने के लिए बाजार में पहुंचे. इसी दौरान फलों की कीमत को लेकर श्रद्धालुओं और विक्रेताओं के बीच बहस हो गई. बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी.

पूर्णागिरि दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि हम लोग दर्शन करने के लिए जा रहे थे, लेकिन तभी फल खरीदने के लिए रुके तो दुकानदारों ने बुरी तरह मारपीट की और दौड़ा-दौड़ाकर काफी पीटा है. वहीं महिला श्रद्धालु ने दबंग फल विक्रेताओं के द्वारा पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है.

सूचना मिलते ही सरथल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मारपीट कर रहे फल विक्रेता फिर भी दबंगई दिखाते रहे. पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि फल विक्रेताओं ने उनके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि पैसे भी छीन लिए. एक महिला श्रद्धालु ने दावा किया कि उनका पर्स छीन लिया गया और उन्हें बुरी तरह पीटा गया.

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

सदर कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके पास कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है कि विवाद की मुख्य वजह क्या रही है. पहले विवाद किसकी तरफ से शुरू हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर भी चेक किया जा रहा है कि पहले विवाद किसकी तरफ से शुरू किया गया. इसके बाद अगली विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ग्रेटर नोएडा में आज किसानों की महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT और रिजर्व फोर्स तैनात
Chhattisgarh Serial Killer Arrested : मामूली विवादों में 8 लोगों की हत्या, गाली और शक बना वजह
Gwalior Police Suicide Case: पुलिस लाइन से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों तक आत्मघाती घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
Breaking News : कोयला-महादेव सट्टा नहीं शराब घोटाले से जुड़े हैं ED छापे के तार, भिलाई से दिल्ली तक मचा बवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, बिल्डर अजय चौहान, ट्रांसपोर्टर संदीप सहित गब्बर के ठिकाने भी खंगाल रही ईडी
CBSE School Regulations : CBSE ने स्कूलों में कक्षाओं के सेक्शन को लेकर बदले नियम, अब ये नए नियम होंगे लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?