CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Canal Tampering Notice : नहरों से छेड़छाड़ पर प्रशासन सख्त, 15 पंचायतों को नोटिस, इतने दिनों में कराना होगा मरम्मत

Canal Tampering Notice : नहरों से छेड़छाड़ पर प्रशासन सख्त, 15 पंचायतों को नोटिस, इतने दिनों में कराना होगा मरम्मत

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share
Canal Tampering Notice
Canal Tampering Notice

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नहरों से छेड़छाड़ और पानी रोकने के मामलों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसी क्रम में एसडीएम ने जनपद पंचायत बलौदाबाजार और पलारी क्षेत्र की कुल 15 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किया है। निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिनों के भीतर नहरों की मरम्मत (Canal Tampering Notice) कराई जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत बलौदाबाजार की मोहतरा, सोनाडीह, देवरी, कंजी, भरसेला और खम्हारडीह पंचायतों को नोटिस थमाया गया है। वहीं, जनपद पंचायत पलारी की जारा, रेंगाडीह, सैहा, चुचरूंगपुर, गाड़ाभाटा, टीपावन, ओड़ान, सलौनी और दतान पंचायतों को भी जवाब देने कहा गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए बनाई गई नहरों और गेट्स में बार-बार छेड़छाड़ की जा रही है। इसका सीधा असर किसानों तक पानी पहुंचाने पर पड़ रहा है। अंतिम छोर तक जल आपूर्ति में रुकावट आने से सैकड़ों एकड़ फसलें प्रभावित हो रही हैं। नोटिस में यह भी उल्लेख है कि सभी पंचायतें अपने निजी खर्च पर क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत करें और लिखित जवाब तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करें।

एसडीएम ने चेतावनी दी है कि अगर समय सीमा में जवाब और मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो पंचायत राज अधिनियम 1993 और सिंचाई अधिनियम 1931 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सिंचाई व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कदम आने वाले सीजन में किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा
छत्‍तीसगढ़ में पीएम आवासों को लेकर बड़ा update : समय सीमा तय, साल भर के भीतर करना होगा पूर्ण
Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक से मची अफरा तफरी, घायल गाय को देखकर भड़के लोग
Korba Missing Man Case : एक माह से लापता ग्रामीण का कंकाल जंगल में मिला, आत्महत्या या हत्या, जांच में उलझी पुलिस
Woman officer makes serious allegations against BJP leader : हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?