CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Career Guidance Mahakumbh 2.0 : युवाओं के सपनों को दिशा देगा ‘कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0’, CGPSC टॉपर्स करेंगे नि:शुल्क मार्गदर्शन

Career Guidance Mahakumbh 2.0 : युवाओं के सपनों को दिशा देगा ‘कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0’, CGPSC टॉपर्स करेंगे नि:शुल्क मार्गदर्शन

By Newsdesk Admin
11/01/2026
Share
Career Guidance Mahakumbh 2.0
Career Guidance Mahakumbh 2.0

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में युवाओं के लिए एक बार फिर बड़ा अवसर सामने (Career Guidance Mahakumbh 2.0) आ रहा है। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा अभ्युदय समिति पाटन द्वारा कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खास बात यह है कि CGPSC के टॉपर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बिना किसी शुल्क के युवाओं को मार्गदर्शन देंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे।

यह दूसरा अवसर होगा जब CGPSC के चार शीर्ष रैंकधारी और लगभग 20 अनुभवी अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित होकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। आयोजकों का कहना है कि बड़े शहरों में इसी तरह के मार्गदर्शन कार्यक्रमों के लिए युवाओं को 500 से 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन पाटन के युवाओं ने अपने क्षेत्र के छात्रों के लिए यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रखा है, ताकि आर्थिक बाधा किसी के सपने के आड़े न आए।

कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0 का आयोजन रविवार, 11 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन (Career Guidance Mahakumbh 2.0) में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। पहले संस्करण को मिले जबरदस्त प्रतिसाद के बाद इस दूसरे संस्करण को और भी व्यापक रूप दिया गया है, जिसमें युवाओं को सीधे टॉपर्स से सवाल पूछने और उनकी रणनीति समझने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में CGPSC के शीर्ष रैंकधारी अधिकारी शामिल होंगे। इनमें देवेश प्रसाद साहू (1st Rank), स्वप्निल वर्मा (2nd Rank), यशवंत कुमार देवांगन (3rd Rank), पोलेश्वर साहू (4th Rank) – सभी डिप्टी कलेक्टर, साथ ही साक्षी वर्मा (DSP), यामिनी सिदार (DSP) और मोनिका वर्मा (राज्य कर निरीक्षक) युवाओं को परीक्षा रणनीति, इंटरव्यू तैयारी और मानसिक मजबूती जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

पाटन क्षेत्र से चयनित CGPSC अधिकारी ‘पाटन गौरव’ के रूप में विशेष अतिथि (Career Guidance Mahakumbh 2.0) रहेंगे। इनमें राजेश साहू (DSP), योगेन्द्र निर्मल (नायब तहसीलदार), अमन कुमार वर्मा, आदित्य चंद्राकर और अपूर्व मिश्रा जैसे अधिकारी मंच से अपने अनुभव साझा करेंगे।

इसके अलावा दुर्ग जिले के वरिष्ठ अधिकारी दानेश्वर साहू (DSP), शैलेन्द्र बांधे (राज्य कर सहायक आयुक्त), सौरभ जाम्बूलकर, नागेश साहू और शिवम देवांगन जैसे अधिकारी भी युवाओं की शंकाओं का समाधान करेंगे और करियर से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। कैरियर गाइडेंस महाकुंभ को लेकर पाटन सहित आसपास के क्षेत्रों में युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक युवा दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Initiative simple hearted MLA Rikesh : भिलाई के कैंप में झुलसे दिव्यांश की सर्जरी के लिए विधायक रिकेश की एक और पहल
CG Crime: Blind School से भागा मूक-बधिर छात्र, CCTV में कैद हुई घटना – सुरक्षा पर सवाल
Kondagaon Sahyog Chaupal Case : दो गुटों में बंटे गांव का कूटनीतिक अंत! एसपी की ‘सहयोग चौपाल’ ने कराई दोनों पक्षों में कड़ाई से सुलह
Child SP Innovation Jangir Champa : 12वीं की छात्रा बनी 15 मिनट की SP, कुर्सी में बैठते ही लिए ताबड़तोड़ फैसले
Takhatpur News : तखतपुर में मनिहारी पुल के पास बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी, शिनाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

Fake ACB Officer
Fake ACB Officer : एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली की धमकी दी; फरार आरोपी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में…

Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर…

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?