CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gariaband Murder Case : पत्नी के मायके जाने से भड़का पति, पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या

Gariaband Murder Case : पत्नी के मायके जाने से भड़का पति, पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या

By Newsdesk Admin
20/08/2026
Share
Gariaband Murder Case
Gariaband Murder Case

सीजी भास्कर, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पेंड्रा गांव में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में 38 वर्षीय खोलबहरा सोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय नरेंद्र सोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शोभा थाना क्षेत्र की है। (Gariaband Murder Case)

Contents
  • पत्नी के जाने पर पड़ोसियों पर शक : Gariaband Murder Case
  • घर में बंद होकर पुलिस पर गुलेल से हमला

यह भी पढ़ें : हत्या के बाद थाने पहुंचा पति, पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

पत्नी के जाने पर पड़ोसियों पर शक : Gariaband Murder Case

पुलिस के अनुसार आरोपी हीरालाल नागेश राजमिस्त्री का काम करता है। वह शराब का आदी बताया जा रहा है। सोमवार रात पत्नी जागेश्वरी से उसका विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह पत्नी उसके उठने से पहले मायके चली गई।

जागने के बाद हीरालाल पत्नी को तलाशने लगा। उसे शक था कि पड़ोसियों ने उसकी पत्नी को घर छोड़ने के लिए उकसाया है। इसी बात को लेकर उसका नरेंद्र सोरी से विवाद हुआ। इसके बाद उसने खोलबहरा सोरी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Brother Murder : चॉइस सेंटर के हिसाब को लेकर विवाद, भाई ने कुल्हाड़ी मार कर दी हत्या

Gariaband Murder Case
Gariaband Murder Case : पत्नी के मायके जाने से भड़का पति, पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या

घर में बंद होकर पुलिस पर गुलेल से हमला

वारदात (Gariaband Murder Case) के बाद हीरालाल अपने घर में बंद हो गया। पुलिस ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने गुलेल से जवानों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

स्थिति को देखते हुए मैनपुर पुलिस और एसडीओपी के नेतृत्व में दो थानों के 50 से ज्यादा जवानों ने मौके पर पहुंचकर घर की घेराबंदी की। आरोपी को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने छत के रास्ते से मिर्ची का धुआं छोड़ा।

धुआं फैलने के बाद आरोपी घर से बाहर निकला, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की और करीब 200 मीटर तक जवानों को दौड़ाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में कर लिया।

करीब 7 घंटे चले ऑपरेशन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला (Gariaband Murder Case) दर्ज किया है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। हालात को देखते हुए गांव में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं खुल सके। पुलिस पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : पुरानी रंजिश में 3 बहनों को कुल्हाड़ी से मारा, घर-घुस कर हमला, पकड़ाया आरोपी

Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
ITMS E-Challan Rule : रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम बदला, अब कैमरा बोलेगा और कोर्ट सुनेगा
ग्रामीण छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: कैबिनेट बैठक में CM विष्णुदेव साय का निर्देश
छत्तीसगढ़ में पहली बार Waqf Property Notice: 1843 लोगों को नोटिस, दस्तावेज नहीं दिखाए तो हटेगा कब्जा
Kondagaon Crime : पिता बना हैवान, 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Police Action
Durg Police Action : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और शराब जब्त

Durg Police Action : मुखबिर से मिली सूचनाओं…

सिजेरियन डिलीवरी के दौरान लोक गायिका ने गाए भरथरी गीत, अस्पताल में चीख-पुकार की जगह बना खुशनुमा माहौल

बालोद के एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी…

भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों की भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था, सीढ़ियों पर एक-दूसरे के ऊपर गिरे श्रद्धालु

सावन के दौरान भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की…

Gariaband Murder Case
Gariaband Murder Case : पत्नी के मायके जाने से भड़का पति, पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या

Gariaband Murder Case : घटना के बाद गांव…

Surguja Double Murder
Surguja Double Murder : डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और युवक की हत्या के बाद आरोपी फरार

Surguja Double Murder : आरोपी की गिरफ्तारी के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?