CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Malkangiri Bangladeshi Conflict : बांग्लादेशी घुसपैठियों की हरकतों से आक्रोशित आदिवासियों ने जलाई बस्ती

Malkangiri Bangladeshi Conflict : बांग्लादेशी घुसपैठियों की हरकतों से आक्रोशित आदिवासियों ने जलाई बस्ती

By Newsdesk Admin
10/12/2025
Share
Malkangiri Bangladeshi Conflict
Malkangiri Bangladeshi Conflict

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। ओडिशा के आदिवासी अब बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ मुखर हो गए हैं। मलकानगिरी में एक महिला की सिरकटी लाश मिलने के बाद (Malkangiri Bangladeshi Conflict) आक्रोशित आदिवासियों ने सोमवार को बांग्लादेशियों की एमवी-26 बस्ती पर धावा बोला और वहां लगभग 50 से अधिक घरों में आग लगा दी।

सूचना मिलते ही जिला पुलिस, बीएसएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। आदिवासियों का आरोप है कि उक्त बस्ती के लोग इलाके में हो रही ज्यादातर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं।

घुसपैठियों के विरुद्ध नाराजगी इतनी तीव्र थी कि आसपास के गांवों के सैकड़ों आदिवासी एक साथ हथियार लेकर पहुंचे। भीड़ की संख्या और माहौल देखते हुए बस्ती के लोग भाग निकले। इसी बीच महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। हिंसा के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं (Malkangiri Bangladeshi Conflict)। मंगलवार को मलकानगिरी एसपी विनोद पाटिल ने स्थल निरीक्षण किया। डीजीपी वाइबी खुरानिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और हालात की समीक्षा की। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर हालात शांत करने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार घटना की जड़ में आदिवासी महिला लेक पोडियामी (51 वर्ष) और सुकुमार मंडल के बीच जमीन विवाद था। एक दिसंबर को पोडियामी धान कटाई के लिए खेत गई थी और वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने उसी दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आशंका जताई थी कि एमवी-26 बस्ती के सुकुमार मंडल ने साथियों के साथ महिला की हत्या की होगी। सोमवार को नदी किनारे महिला का धड़ बरामद हुआ, जबकि सिर अब तक नहीं मिला है। पुलिस खोज जारी रखे हुए है।

शव मिलने के बाद गुस्सा भड़क गया और आदिवासी समाज ने बस्ती को घेरकर हमला कर दिया। कई लोग धनुष-बाण, कुल्हाड़ी व पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंचे। उधर, घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर संपत्ति नुकसान का विरोध किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ करते ही टूटी खिड़की, सभी यात्री सुरक्षित
कौन से कुत्ते होते हैं हिंसक और कौन से नहीं? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
सीमा पर तनाव के बीच भारत का ‘शक्ति प्रदर्शन’: गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरा फाइटर जेटों का जत्था
Sukma Gram Sabha Decision : चर्च-प्रार्थना सभा के लिए जमीन देने पर रोक, धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर भी आपत्ति
UP Politics : कौन होगा यूपी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष? रेस में ये 5 चेहरे सबसे आगे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharif Girdawari 2026 : अक्टूबर में पूरी होगी खरीफ की गिरदावरी, ड्रोन से खेतों की जियो मैपिंग, गांजा-अफीम पर रहेगी टेढ़ी नजर
Kharif Girdawari 2026 : अक्टूबर में पूरी होगी खरीफ की गिरदावरी, ड्रोन से खेतों की जियो मैपिंग, गांजा-अफीम पर रहेगी टेढ़ी नजर

खरीफ गिरदावरी (Kharif Girdawari 2026) में ड्रोन और…

Train Waiting
Train Waiting : त्योहारों में ट्रेनों पर बढ़ा दबाव, कई रूट पर टिकट मिलना मुश्किल, नई सेवाओं की मांग

त्योहारी सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों…

Monsoon Departure : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, 1155 मिमी बारिश ने कहीं दी राहत तो कहीं बरपाया कहर
Monsoon Departure : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, 1155 मिमी बारिश ने कहीं दी राहत तो कहीं बरपाया कहर

मानसून में प्रदेश में औसतन 1155.3 मिमी बारिश…

Hanuman Chalisa Science Book : शिक्षा मंत्री को शोधकर्ता कमल महंत ने भेंट की ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’ पुस्तक
Hanuman Chalisa Science Book : शिक्षा मंत्री को शोधकर्ता कमल महंत ने भेंट की ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’ पुस्तक

जिले में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़े विषय…

Suryakumar Yadav Ranji Snub : रणजी खेलना चाहते थे सूर्या, फिर भी टीम से बाहर, चयनकर्ता ने बताई वजह
Suryakumar Yadav Ranji Snub : रणजी खेलना चाहते थे सूर्या, फिर भी टीम से बाहर, चयनकर्ता ने बताई वजह

रणजी टीम से बाहर होना (Suryakumar Yadav Ranji…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?