CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cattle Theft : मवेशी चोरी करने वाला संगठित गिरोह पकड़ा गया, झारखंड में ले जाकर करते थे बिक्री

Cattle Theft : मवेशी चोरी करने वाला संगठित गिरोह पकड़ा गया, झारखंड में ले जाकर करते थे बिक्री

By Newsdesk Admin
06/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 6 जनवरी। शहर में घूम-घूमकर मवेशियों की चोरी (Cattle Theft) कर उन्हें झारखंड ले जाकर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का कोतवाली थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह मवेशी, 12 हजार 750 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त तीन पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपित जशपुर जिले के साई टांगरटोली चौकी लोदाम, थाना जशपुर के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपित खुले स्थानों या घरों के बाहर बंधे मवेशियों को निशाना बनाते थे। रात के समय चारपहिया पिकअप वाहनों में जबरन मवेशियों को लोड कर चोरी की जाती थी और बाद में उन्हें झारखंड के विभिन्न मवेशी बाजारों में बेच दिया जाता था। चार जनवरी की रात लगभग 11.30 बजे घुटरापारा निवासी ऋषिकेश मिश्रा ने नमनाकला रिंग रोड पर तीन पिकअप वाहनों में मवेशियों को जबरन लोड करते हुए देखा। संदेह होने पर उन्होंने दो वाहनों के नंबर नोट कर कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी।

सूचना के आधार पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध (Cattle Theft) पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि इसी गिरोह ने पूर्व में थाना गांधीनगर क्षेत्र के गांधी चौक तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के मिशन चौक से भी मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रनपुरखुर्द बस्ती के आगे सुनसान स्थान पर तीन पिकअप वाहन खड़े कर मवेशियों को लोड किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों पिकअप वाहनों सहित सातों आरोपितों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से छह मवेशी बरामद किए गए, जिन्हें बाद में गौ सेवा मंडल सरगुजा को सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में अजहर खान पिता इस्लाम (22), शोएब शाह पिता मुजफ्फर शाह (23), जुनैद आलम (23), अफसार (25), तकीर खान पिता जमरूद्दीन खान (43), आदम शाह पिता मुईनउद्दीन शाह (30) एवं रेफाज खान पिता अली जान खान (26) शामिल हैं। सभी आरोपी साई टांगरटोली चौकी लोदाम, थाना जशपुर के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित अजहर खान के विरुद्ध थाना लखनपुर, बागबहार एवं बगीचा (जशपुर) में मवेशी चोरी से संबंधित कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वहीं जुनैद आलम के विरुद्ध भी चौकी लोदाम, जिला जशपुर में पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध रह चुका है।

पूछताछ के दौरान आरोपितों (Cattle Theft) ने मवेशी चोरी कर झारखंड में बिक्री करने की बात स्वीकार की है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़ी गई है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली शशिकांत सिन्हा, प्रभारी साइबर सेल सहायक उपनिरीक्षक अजित कुमार मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं जवानों की अहम भूमिका रही।

सिगरेट पीने के बाद तानी पिस्टल, बेटी की शादी के 2 लाख समेत 7 लाख का सामान लूटा…!
केडिया डिस्टलरी संचालक के कुक ने फांसी लगा की खुदकुशी, जांच में जुटी सुपेला पुलिस
CG Crime News : युवती ने कर दी 50 लाख की डिमांड, फिर पहुंचा मामला आयोग तक
इंडियन आर्म्ड फोर्स जवान के खिलाफ भिलाई में डिप्लोमा इंजीनियर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, 10 लाख की डिमांड, कई बार मारपीट, सात महीने की बच्ची समेत मायके में छोड़ा
ED की बड़ी कार्रवाई: 12 ठिकानों पर छापेमारी, नगर निगम के पूर्व कमिश्नर निशाने पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?