CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : गाभिन गाय को डंडे पत्थर से मार डाला, बाड़ी में घुसने से युवक पर हुई सनक सवार, गौ-सेवकों ने घेरा थाना, आरोपी गिरफ्तार

CG News : गाभिन गाय को डंडे पत्थर से मार डाला, बाड़ी में घुसने से युवक पर हुई सनक सवार, गौ-सेवकों ने घेरा थाना, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 15/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। बिलासपुर में एक युवक ने गाभिन गाय को पीट-पीटकर मार डाला। पहले गाय पर पत्थर से हमला किया और जब वह भागने लगी तो घेरकर डंडे से बुरी तरह पीटा। गाय को पीटने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह मामला छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि महिमा नगर निवासी श्याम दास मानिकपुरी (32 वर्ष) पेशे से मजदूर है। उसने बुधवार शाम करीब 5 बजे गाभिन गाय पर हमला कर दिया जिससे गाय लड़खड़ा कर गिरी और दम तोड़ दिया। गाय की मौत का पता चलने पर गौ-सेवकों ने थाना पहुंच जमकर हंगामा किया।लोगों ने बताया कि एक गाय श्याम दास के घर के पास आकर रोज बैठती थी। बारिश होती तो वह बाड़ी में घुस जाती। इसके कारण आरोपी और उसके घर के लोग परेशान थे। बुधवार को भी गाय उसकी बाड़ी में घुस गई। इसका पता चलते ही आरोपी ने गाय को दौड़ाया। वह बाहर भागी तो आरोपी ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उस पर पत्थर भी फेंके।

आरोप है कि श्याम दास ने गाय को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गली में ही गिर पड़ी। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। रात में जब गौ सेवकों को गोवंश की हत्या की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मोहल्ले मे पहुंच गए। वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसने आरोपी युवक की क्रूरता दिखाई दी। इस पर गौ सेवक और भड़क गए। वीडियो में दिख रहा था कि आरोपी युवक गाय को पत्थर से मार रहा है। एक पत्थर गाय के मुंह पर मारता है और भाग रही गाय लड़खड़ा कर गिरी और उसकी मौत हो गई। मोहल्ले में हंगामा करने के बाद गौ सेवक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। वहां भी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी श्याम दास के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

You Might Also Like

​भिलाई : युवा मोर्चा सुपेला मंडल की कमान विवेकानंद को, बनाए गए मंडल अध्यक्ष, युवाओं में हर्ष

सक्ती जिले में रोजगार का अवसर, अलग-अलग जगहों पर लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

परशुराम जयंती पर आज भव्य शोभायात्रा, शाम 5 बजे निकलेगी रैली

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल, शहर के कई इलाकों में लोग परेशान

Newsdesk Admin 15/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

​भिलाई : युवा मोर्चा सुपेला मंडल की कमान विवेकानंद को, बनाए गए मंडल अध्यक्ष, युवाओं में हर्ष

BJYM Mandal President Vivek

सक्ती जिले में रोजगार का अवसर, अलग-अलग जगहों पर लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

सीजी भास्कर 20 अप्रैल जिले में बेरोजगार युवाओं…

परशुराम जयंती पर आज भव्य शोभायात्रा, शाम 5 बजे निकलेगी रैली

सीजी भास्कर 20 अप्रैल जांजगीर-चांपा। भगवान परशुराम जयंती…

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सीजी भास्कर 20 अप्रैल मुंगेली जिले में नशे…

भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल, शहर के कई इलाकों में लोग परेशान

सीजी भास्कर 20 अप्रैल बिलासपुर। तेज गर्मी के…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

​भिलाई : युवा मोर्चा सुपेला मंडल की कमान विवेकानंद को, बनाए गए मंडल अध्यक्ष, युवाओं में हर्ष

20/04/2026
छत्तीसगढ़

सक्ती जिले में रोजगार का अवसर, अलग-अलग जगहों पर लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

20/04/2026
छत्तीसगढ़

परशुराम जयंती पर आज भव्य शोभायात्रा, शाम 5 बजे निकलेगी रैली

20/04/2026
छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

20/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?