CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Birth Death Certificate : छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, अब पोर्टल से ही होगा जारी

CG Birth Death Certificate : छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, अब पोर्टल से ही होगा जारी

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
CG Birth Death Certificate
CG Birth Death Certificate

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र (CG Birth Death Certificate) बनाने की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाते हुए इसे अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।

राज्य में जन्म और मृत्यु से संबंधित सभी प्रमाण पत्र अब अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था भारत सरकार के महापंजीयक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल के सफल क्रियान्वयन के बाद प्रभावी हुई है।

संशोधित जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत अक्टूबर 2023 के बाद जन्म (CG Birth Death Certificate) लेने वाले सभी बच्चों के लिए जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र ही एकमात्र वैध दस्तावेज माना जाएगा।

इससे पहचान, शैक्षणिक प्रवेश और अन्य शासकीय प्रक्रियाओं में स्पष्टता और एकरूपता सुनिश्चित हुई है। वहीं अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे बच्चों के मामलों में पूर्व की तरह अन्य वैकल्पिक दस्तावेज मान्य रहेंगे। पहले से जारी ऑफलाइन प्रमाण पत्रों को भी अब पोर्टल पर डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जा सकता है।

राज्य में अक्टूबर 2023 के बाद से सभी जन्म प्रमाण पत्र (CG Birth Death Certificate) ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। प्रारंभिक चरण में सामने आई तकनीकी चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया गया,

जिसके बाद वर्तमान में यह पोर्टल पूरी तरह सुचारु, सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम हो चुका है। भारत सरकार के महापंजीयक कार्यालय द्वारा समय-समय पर आवश्यक तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।

इस व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए राज्य के सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रारों को पोर्टल संचालन से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। जरूरत के अनुसार जिला स्तर पर भी नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने आधार कार्ड निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी एकरूपता लाने के लिए संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है, जिससे नागरिकों को समय पर और सही दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकें। यह पहल डिजिटल छत्तीसगढ़, प्रशासनिक दक्षता और नागरिक सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आमजन को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी।

Religious Conversion Case: बिलासपुर में महिलाओं और बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप, प्रार्थना सभा में हंगामा — 3 लोग गिरफ्तार
चलती ट्रेन में एक्ट्रेस से बदसलूकी और लूट: 20 यात्रियों को भी बनाया शिकार, मदद को नहीं आई RPF-GRP
Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार
Teachers’ Day Celebration : शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है : राज्यपाल रमेन डेका
SECL Kusmunda : पीएफ लोन की फाइल रोककर मांग रहा था ‘कमीशन’, क्लर्क की हेकड़ी एसीबी ने निकाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?