CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Officer Suspension : बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके निलंबित, महिला कांस्टेबल की शिकायत के बाद सरकार की कार्रवाई

CG Officer Suspension : बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके निलंबित, महिला कांस्टेबल की शिकायत के बाद सरकार की कार्रवाई

By Newsdesk Admin
20/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने बीजापुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला कांस्टेबल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर अगस्त 2025 में डौंडी थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी अधिकारी के खिलाफ जांच जारी थी।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 में आईटीआई में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इस दौरान गर्भधारण होने पर आरोपी ने जबरन दवा देकर गर्भपात कराया। बाद में भी आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए और विवाह से मुकर गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने वर्ष 2025 में आर्थिक सहायता के नाम पर उससे करीब 3.30 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। जब महिला ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने तक अधिकारी निलंबित रहेंगे और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

बताया जा रहा है कि दिलीप उइके पहले बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। पुलिस और प्रशासन दोनों स्तर पर मामले की जांच जारी है।

Mother-in-law acquitted in daughter-in-law suicide case : हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द की
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना
Rural Bus Scheme Chhattisgarh : अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का किया शुभारंभ, 250 गांवों तक पहली बार पहुंचेगी बस सेवा
CG Breaking : Head Master सुसाइड केस में पूर्व मंत्री अकबर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्रवाई को लेकर बोला बड़ा हमला
Raipur Disabled Employment Fair : रायपुर रोजगार मेले में 30 हजार तक की नौकरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?