CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh bribery case : ताबड़तोड़ कार्रवाई, पटवारी और बाबू समेत 3 कर्मचारी पकड़े गए

Chhattisgarh bribery case : ताबड़तोड़ कार्रवाई, पटवारी और बाबू समेत 3 कर्मचारी पकड़े गए

By Newsdesk Admin
30/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ में सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। कोरबा और रायगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। (Chhattisgarh bribery case)

Contents
  • ACB ने दो कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा
  • Chhattisgarh bribery case : भ्रष्टाचार के मामलों से बढ़ी प्रशासन की चिंता

वहीं कोरबा जिले में एक पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

पहला मामला कोरबा जिले के पसान क्षेत्र का है, जहां पटवारी विनोद अग्रवाल का टेबल के नीचे नोट गिनते हुए वीडियो सामने आया। दूसरा मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक का है, जहां समाधान शिविर में सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। तीसरा मामला रायगढ़ जिले के छाल तहसील कार्यालय का है, जहां क्लर्क तुलाराम पटेल को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल : Chhattisgarh bribery case

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में पटवारी विनोद अग्रवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में पटवारी टेबल के नीचे नोट गिनते दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपए तक की रिश्वत मांगता था।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना पैसे दिए राजस्व से जुड़े काम नहीं किए जाते थे और लोगों को बार-बार दफ्तर के चक्कर कटवाए जाते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है।

ACB ने दो कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा

रायगढ़ जिले के छाल तहसील कार्यालय में एसीबी ने क्लर्क तुलाराम पटेल को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी बी-1 में त्रुटि सुधार के नाम पर ग्रामीण से एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

वहीं कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में ‘सुशासन तिहार’ के तहत आयोजित समाधान शिविर में सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। रिटायर्ड शिक्षक अमृतलाल बघेल ने जीपीएफ पासबुक में एंट्री कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Chhattisgarh bribery case : भ्रष्टाचार के मामलों से बढ़ी प्रशासन की चिंता

लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और आम लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे दिए काम कराना मुश्किल हो गया है। खासकर राजस्व और रिकॉर्ड से जुड़े मामलों में लोगों को परेशान किया जाता है।

एसीबी अब दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारियों ने पहले भी कितने लोगों से अवैध वसूली की थी। प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कैलिफोर्निया में अमेरिकी नौसेना का F-35 फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित!
Yadav Samaj Meeting : सिहावा में 27 सितंबर को यादव समाज की युवा बैठक, सामाजिक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन
Bastar Development : आदिवासी संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा, बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश, शिक्षा और विकास पर दिया जो
‘पूजा’ नाम की लड़की से फेसबुक पर चैटिंग, जाल में फंसा युवक अब हो रहा पछतावा…
CGPSC 2003 Scam : 23 साल बाद फिर खुलेगी 147 अधिकारियों की भर्ती फाइल, EOW की जांच तेज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना (Scholarship Incentive Scheme…

Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव
Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव

कृषक उन्नति योजना के तहत अदरक की खेती…

Dhamtari Munga Plant Campaign : धमतरी में अब स्वागत में नहीं मिलेगा गुलदस्ता, अतिथियों को भेंट किया जाएगा मुनगा का पौधा
Dhamtari Munga Plant Campaign : धमतरी में अब स्वागत में नहीं मिलेगा गुलदस्ता, अतिथियों को भेंट किया जाएगा मुनगा का पौधा

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संचालित हर घर…

Chhattisgarh Hockey League 2026 : 22 अक्टूबर से शुरू होगी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, पहले मैच में राजधानी रॉयल्स और न्यायधानी नाइट्स की भिड़ंत
Chhattisgarh Hockey League 2026 : 22 अक्टूबर से शुरू होगी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, पहले मैच में राजधानी रॉयल्स और न्यायधानी नाइट्स की भिड़ंत

राज्य की पहली आधिकारिक राज्य स्तरीय हॉकी लीग…

Chhattisgarh Women Empowerment : नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिनाईं उपलब्धियां
Chhattisgarh Women Empowerment : नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिनाईं उपलब्धियां

सरकार इसी भावना के अनुरूप महिला सशक्तिकरण (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?