सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में राज्य शासन ने आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। यह निलंबन 14 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा। (Chhattisgarh Liquor Scam)

14 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा निलंबन आदेश : Chhattisgarh Liquor Scam
जानकारी के मुताबिक, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा यानी EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB की जांच के बाद आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ पूरक अभियोग पत्र तैयार किया गया। इसे 14 अक्टूबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। इसके बाद आबकारी विभाग ने निलंबन आदेश जारी किया।
यह भी पढ़ें : Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला
निलंबन के दौरान नियमानुसार मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता
विभागीय आदेश में उल्लेख किया गया है कि मामले (Chhattisgarh Liquor Scam) की जांच के दौरान तत्कालीन उपायुक्त आबकारी आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप पाए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Liquor Scam : चर्चित शराब घोटाले में चार आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नियमित जमानत देते हुए सुनाया अहम आदेश
बिना हिसाब शराब बिक्री के आरोपों की भी हो रही पड़ताल : Chhattisgarh Liquor Scam
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में EOW-ACB ने 17 जनवरी 2024 को एफआईआर दर्ज की थी। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED से मिले प्रतिवेदन और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की गई। इस प्रकरण में अवैध कमीशन वसूली, बिना हिसाब शराब की बिक्री और शराब कारोबार में कथित अनियमितताओं जैसे आरोपों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 68 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायालय की प्रक्रिया के बाद
फिलहाल, आशीष श्रीवास्तव के निलंबन और पूरक अभियोग पत्र पेश किए जाने के बाद मामला (Chhattisgarh Liquor Scam) फिर चर्चा में है। इन आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगा।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 68 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
ख़बरें और भी हैं : Soumya Chaurasia ED Remand : शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया 14 दिनों की ED रिमांड पर


