सीजी भास्कर, रायपुर, 29 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए मातृ पोषण जनसंचार अभियान (Chhattisgarh Matri Poshan Campaign) की शुरुआत 30 नवंबर को होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अभियान का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान मातृ एवं शिशु पोषण के लिए तैयार सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन संचार (एसबीसीसी) रणनीति का विमोचन भी किया जाएगा। अभियान में विभाग को तकनीकी सहयोग दे रही आईपीई ग्लोबल की सहभागिता रहेगी।
यह भी पढ़ें : Durg Train Mobile Loot Murder : चलती इंटरसिटी में मोबाइल लूटने की कोशिश, विरोध पर डंडों से हमला; ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
पौष्टिक आहार पर जोर
अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को रोजमर्रा के भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग पौष्टिक आहार की खरीद में करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। अभियान के जरिए परिवारों को यह संदेश दिया जाएगा कि गर्भवती महिलाओं के भोजन में विविधता और संतुलित पोषण को प्राथमिकता देना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : Raipur Ramakrishna Temple Golden Jubilee : 6-7 दिसंबर को सजेगा स्वर्ण जयंती समारोह, देशभर से आएंगे 100 संन्यासी और 500 भक्त
गांवों तक पहुंचेंगे संदेश
राज्य स्तरीय एसबीसीसी रणनीति के तहत समुदायों तक सरल और उपयोगी संदेश पहुंचाए जाएंगे। इसके जरिए परिवारों में मातृ पोषण को प्राथमिकता देने और गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रत्येक जिले की एक पर्यवेक्षक और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नामांकन की व्यवस्था की गई है। राज्य स्तर पर चयनित पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा।



