CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Mineral Revenue : खनन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ सरकार को को 10 हजार करोड़ रुपये के राजस्व की राह

Chhattisgarh Mineral Revenue : खनन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ सरकार को को 10 हजार करोड़ रुपये के राजस्व की राह

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Chhattisgarh Mineral Revenue
Chhattisgarh Mineral Revenue

सीजी भास्कर,15 जनवरी। छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों (Chhattisgarh Mineral Revenue) के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ राज्य बन रहा है। सचिव खनिज संसाधन विभाग पी. दयानंद ने रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश में 28 से अधिक प्रकार के खनिज विभिन्न क्षेत्रों में पाए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा इन खनिजों के अन्वेषण और उत्खनन के लिए खनिज ब्लॉक तैयार कर नीलामी एवं अन्य माध्यमों से खनन हेतु उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बीते दो वर्षों में राज्य शासन के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CMDC) राज्य में खनिज अन्वेषण, खनन और विपणन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। राज्य के खनिज आधारित स्थानीय उद्योगों को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खनिज राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से CMDC का गठन 7 जून 2001 को किया गया था। वर्तमान में CMDC माइनिंग एंड मार्केटिंग ठेका, उत्खनन ठेका, MDO, अन्वेषण तथा संयुक्त उपक्रमों के माध्यम से कार्य कर रहा है।

सचिव पी. दयानंद ने बताया कि CMDC द्वारा वर्तमान में टिन, बॉक्साइट, लौह अयस्क, कॉपर, हीरा, मैंगनीज, कोरंडम, डोलोमाइट और कोयला सहित 9 खनिजों में खनन, मार्केटिंग एवं अन्वेषण किया जा रहा है। विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए टिन अयस्क की खरीदी से आजीविका के नए अवसर सृजित हुए हैं। संयुक्त उपक्रम के माध्यम से टिन स्मेल्टर का संचालन भी किया जा रहा है, और टिन को क्रिटिकल मिनरल की श्रेणी में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में अनुसूचित जनजाति वर्ग को टिन का सही मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है। टिन का क्रय मूल्य बढ़कर 1926 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जिससे लगभग तीन गुना अधिक आय जनजातीय परिवारों को प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही ऑनलाइन क्रय और रियल-टाइम भुगतान प्रणाली लागू की गई है। इस उद्देश्य से TIN – Tribal Incentive for Natural Resources पोर्टल तैयार किया जा रहा है।

क्रिटिकल मिनरल (Chhattisgarh Mineral Revenue) के क्षेत्र में CMDC द्वारा MOIL के सहयोग से बलरामपुर जिले में मैंगनीज और ग्रेफाइट का अन्वेषण किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं, कोल इंडिया लिमिटेड और CMDC के बीच क्रिटिकल मिनरल के अन्वेषण एवं खनन को लेकर समझौता हो चुका है। यह सहयोग केवल खनन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खनिज संवर्धन, प्रसंस्करण, तकनीकी सहयोग और युवाओं के लिए कौशल विकास को भी बढ़ावा देगा।

सचिव (Chhattisgarh Mineral Revenue) ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनिज नीलामी में पारदर्शिता लाई गई है। MSTC के माध्यम से की गई ई-नीलामी से लौह अयस्क की बिक्री में रिकॉर्ड मूल्य प्राप्त हुआ है, जबकि उत्खनन लागत न्यूनतम रही है। आरीडोंगरी खदान से पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 28.65 करोड़ रुपये का राजस्व राज्य शासन को मिला, वहीं CMDC को लगभग 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच CSR मद में 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। आरीडोंगरी खदान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 200 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। उत्पादन क्षमता को 5 लाख टन से बढ़ाकर 20 लाख टन प्रतिवर्ष करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

बैलाडिला डिपॉजिट-4 और 13 में CMDC-NMDC संयुक्त उपक्रम के तहत शीघ्र खनन शुरू होगा। पूर्ण उत्पादन की स्थिति में राज्य को लगभग 7 हजार करोड़ रुपये और CMDC को 3 हजार करोड़ रुपये के राजस्व की संभावना है। वहीं महासमुंद जिले में हीरा धारित किम्बरलाइट की उपस्थिति के संकेत मिले हैं, जिसकी पुष्टि के लिए ड्रिलिंग जारी है।

सचिव ने बताया कि केरवा कोल परियोजना में 15.85 प्रतिशत प्रीमियम पर MDO का चयन किया गया है, जिससे राज्य को लगभग 150 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। साथ ही डोलोमाइट, कोरंडम, कॉपर और अन्य क्रिटिकल मिनरल में भी नई परियोजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं।

भविष्य की कार्ययोजना के तहत लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट और क्रिटिकल मिनरल में उत्पादन क्षमता बढ़ाकर राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में CMDC की भूमिका लगातार मजबूत की जा रही है।

Abujhmad Land Encroachment : अबूझमाड़ में बढ़ा भूमि कब्जे का खतरा, अवैध कटाई रोकने तीन विभागों की संयुक्त टीम गठित
कटघोरा अस्पताल में लापरवाही: डॉक्टर नदारद, नर्स ने संभाला इलाज, महिला रेफर
CG News : गाभिन गाय को डंडे पत्थर से मार डाला, बाड़ी में घुसने से युवक पर हुई सनक सवार, गौ-सेवकों ने घेरा थाना, आरोपी गिरफ्तार
Balrampur Paddy Seizure : धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण पर कार्रवाई, बलरामपुर में 400 बोरी धान जब्त
बछिया की बर्थ-डे पार्टी..कार्ड छपा, केक कटा..VIDEO:धमतरी में गिफ्ट में मिला स्पेशल चारा; जन्म के समय अपंग थी, ऑपरेशन भी हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahadev Betting App
Mahadev Betting App  : महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940.77 करोड़ की संपत्ति अटैच

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  महादेव बेटिंग ऐप…

Raigarh News 
Raigarh News  : सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही वाहन जब्त

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  रायगढ़ जिले के…

CG News 
CG News  : शराब पीकर सड़क किनारे गिरा युवक, मौत; ईंट भट्ठे के पास मिला शव 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  रायगढ़ जिले के…

Bhagwat Katha Raipur 
Bhagwat Katha Raipur  : देवकीनंदन ठाकुर की कथा में चेन स्नैचिंग से मचा हड़कंप, कलश यात्रा में 5 महिलाएं बनीं शिकार 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :   रायपुर में चल…

Bilaspur Road Accident
Bilaspur Road Accident : टीवी खरीदने जा रहे 2 दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?