CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rajat Mahotsav : पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, नक्सलवाद पर साधा निशाना, पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी चाबियां

Chhattisgarh Rajat Mahotsav : पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, नक्सलवाद पर साधा निशाना, पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी चाबियां

By Newsdesk Admin
01/11/2025
Share
Chhattisgarh Rajat Mahotsav
Chhattisgarh Rajat Mahotsav

सीजी भास्कर, 01 नवंबर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस (1 नवंबर) के रजत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Chhattisgarh Rajat Mahotsav) ने राज्य को कई सौगातें दीं और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा में “जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहर” कहकर अपने भाषण की शुरुआत की, जिससे स्थानीय लोगों के बीच गहरा जुड़ाव पैदा हुआ।

Contents
  • पीएम आवास के 5 हितग्राहियों को चाबियां
  • ‘सामाजिक न्याय’ पर विपक्ष को घेरा
  • गरीब कल्याण पर सरकार का फोकस
  • सीएम साय ने किया आभार व्यक्त

पीएम आवास के 5 हितग्राहियों को चाबियां

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (Chhattisgarh Rajat Mahotsav) ने पीएम आवास योजना के पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबियां सौंपी। इस मौके पर उन्होंने गरीब कल्याण पर अपनी सरकार के फोकस को दोहराया।

‘सामाजिक न्याय’ पर विपक्ष को घेरा

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के आतंक से मुक्त हो रहा है। उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर दिखावा करने का आरोप लगाया। “कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में रखकर दिखावा करते हैं। आपके साथ छलावा करते हैं। सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। वे लोग आपके साथ दशकों तक अन्याय किया।”

गरीब कल्याण पर सरकार का फोकस

पीएम मोदी (Chhattisgarh Rajat Mahotsav) ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। “हमारी सरकार ने गरीब की दवाई, गरीब की कमाई, गरीब की पढ़ाई, गरीब की सिंचाई सुविधा पर बहुत फोकस किया।” प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर (नई विधानसभा) मिल गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले उन्हें जनजातीय संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला।

सीएम साय ने किया आभार व्यक्त

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और वर्तमान नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। अब वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को संवार रहे हैं। सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भी राज्य के कोने-कोने का दौरा किया था।

Breaking News 🟠 सावन में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की छत्तीसगढ़ के भिलाई में होगी कथा 🟢 जयंती स्टेडियम में 25 जुलाई से शुभारंभ
CG Naxalite Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नेशनल पार्क में मुठभेड़, रातभर चली गोलाबारी
कोरबा में 1320 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र की होगी स्थापना, CM की बैठक में उत्‍पादन बढ़ाने पर मंथन
छत्तीसगढ़ में एक हफ्ते तक सभी स्कूल बंद, कॉलेजों भी होंगी छुट्टियां, शिक्षा विभाग का आया आदेश
Chhattisgarh Tribal Department Transfer List : आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखें सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Expansion India Challenge
Expansion India Challenge : BRICS विस्तार से बढ़ी चुनौती, भारत के सामने साझा सहमति बनाने और अमेरिका संतुलन की दोहरी परीक्षा

BRICS Expansion India Challenge : वैश्विक व्यापार में…

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case :सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप…

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?