CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis : कहीं जर्जर भवन तो कहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis : कहीं जर्जर भवन तो कहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव के साथ हो रही है, लेकिन राज्य के कई स्कूल अब भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। दूरस्थ इलाकों के 10 जिलों के 1525 स्कूल ऐसे हैं, जहां पहुंचना शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। कहीं स्कूल भवन जर्जर हैं तो कहीं शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। (Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis)

Contents
  • बारिश में स्कूल पहुंचना बन जाता है मुश्किल : Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis
  • जर्जर भवनों में चल रही पढ़ाई
  • 12 दिन चलेगा शाला प्रवेश उत्सव अभियान : Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis

राजधानी रायपुर से लेकर कांकेर, कबीरधाम, कोरबा और जांजगीर तक कई स्कूलों में तत्काल सुधार की आवश्यकता सामने आई है। कई जगहों पर बच्चे असुरक्षित भवनों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

बारिश में स्कूल पहुंचना बन जाता है मुश्किल : Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis

कोरबा जिले के उदरदा गांव में प्राथमिक स्कूल तो है, लेकिन मिडिल और हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए बच्चों को 7 से 8 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। गांव तक पहुंचने के लिए बच्चों को बम्हनी नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दौरान नदी में तेज बहाव आने से कई दिनों तक बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल नहीं होने के कारण कई बच्चे प्राथमिक शिक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। वहीं, बालोद जिले के 41 गांवों में सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब है और वहां अतिरिक्त कमरों तथा नए भवनों की आवश्यकता है।

जर्जर भवनों में चल रही पढ़ाई

कांकेर जिले के पिपली गांव में प्राथमिक स्कूल का भवन पिछले पांच वर्षों से जर्जर है। यहां 55 छात्र एक छोटे से सामुदायिक भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से नए भवन की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

रायपुर के कई स्कूलों में भी स्थिति चिंताजनक है। कुछ स्कूलों की बाउंड्री वॉल गिरने की कगार पर है, जबकि कुछ भवनों पर अन्य गतिविधियों का कब्जा है। कबीरधाम जिले में 80 से अधिक स्कूल भवनों को तत्काल मरम्मत की जरूरत बताई गई है।

12 दिन चलेगा शाला प्रवेश उत्सव अभियान : Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis

प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत के साथ 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में पहुंचकर अभियान में भाग लेने की अपील की है। विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, मध्यान्ह भोजन और बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना का लाभ भी दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में 150 नए विवेकानंद विद्यालय शुरू करने की भी योजना है।

Summons to Pandit Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कोर्ट ने जारी किया समन, 20 मई को कोर्ट में पेश होने का आदेश, जानें पूरा मामला
BJP Chhattisgarh Meeting : भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता
T20 World Cup Victory Celebration: टीम इंडिया की जीत पर छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल, सड़कों पर उतरे फैंस; ढोल-नगाड़े, तिरंगा और आतिशबाजी से गूंजे शहर
Cold Wave Chhattisgarh : उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का तीखा वार, अंबिकापुर में पारा 5 डिग्री तक लुढ़का
गैंगस्टर अमन साहू को कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड से लाया गया रायपुर, राजधानी के दो बड़े कारोबारियों की हत्या की साजिश रचने के मामले में होगी पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

Market Electrocution Death
Market Electrocution Death : मार्केट में करंट का कहर, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; हादसे का VIDEO वायरल

Market Electrocution Death ; घटना के बाद संजय…

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?