CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को आए तेज तूफान के चलते कोरबा जिले में बड़ा हादसा हो गया, जहां पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। (Chhattisgarh weather alert)

Contents
  • 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा
  • ट्रफ लाइन सक्रिय होने से बदला मौसम : Chhattisgarh weather alert

कोरबा में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे युवक : Chhattisgarh weather alert

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने के बाद तीन युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण पेड़ की भारी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं रायपुर, सरगुजा और पेंड्रा समेत कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी देखने को मिली। पेंड्रा में तेज हवाओं के चलते टीन शेड उड़ गए और कई जगह पेड़ भी गिर गए।

50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में रविवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। दिन के दौरान गरज-चमक, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ट्रफ लाइन सक्रिय होने से बदला मौसम : Chhattisgarh weather alert

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य पाकिस्तान से आंध्र प्रदेश तट तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से लेकर लक्षद्वीप क्षेत्र तक ऊपरी स्तर पर दूसरा सिस्टम भी सक्रिय है।

इन्हीं मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिसके कारण आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है और अगले दो दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना है।

Cannabis Supply Network Jagdalpur: नशे का जाल टूटा, युवाओं को गांजा बेचने वाली महिला धराई
IIT Bhilai News : आइआइटी भिलाई में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए दो बड़े फैसले
Ram Rasoi Bhilai: विधायक कार्यालय में ‘राम रसोई’ का शुभारंभ, पहले ही दिन 1100 लोगों ने किया भोजन
बैठक से नदारद रहे टीएस सिंहदेव, सचिन ने दी चेतावनी- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगी कार्रवाई..
महिला कांग्रेस पीसी: रंजीत रंजन का आरोप-महिला आरक्षण पर बीजेपी की नियत में खोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSPDCL Smart Meter 
CSPDCL Smart Meter : क्या स्मार्ट मीटर बढ़ जाता है बिजली का बिल? जानिए पूरा सच

CSPDCL Smart Meter

RRB Exam Cheating
RRB Exam Cheating : शातिर नकलची गिरफ्तार, अंडरगारमेंट में छिपाकर लाया था मोबाइल

RRB Exam Cheating

Raigarh murder case
Raigarh murder case : मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या

Raigarh murder case

Professor assault case
Professor assault case : प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाली युवती पर FIR

Professor assault case

Korba suspicious death
Korba suspicious death : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक

Korba suspicious death

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?